अन्य
    Tuesday, April 23, 2024
    अन्य

      JCB की चपेट में आई होंडा कार, BERC के चेयरमैन समेत 4 जख्मी, पटना रेफर

      बिहार इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन के चेयरमैन एसके नेगी की  गंभीर हालत को देखते हुये बेहतर इलाज के लिए पटना इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान रेफर किया गया है………..”

      राजगीर (नीरज)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मनियार मठ के पास बिहार इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन के चेयरमैन एसके नेगी समेत मेंबर राजीव अमित सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

      घटना के संबंध में बता दें कि राजगीर में रात्रि ठहराव के बाद बोर्ड के चेयरमैन अपने गाड़ी होंडा सिटी से कार्यालय के काम से राजगीर NH 82 के रास्ते गया जा रहे थे, इसी क्रम में इनकी गाड़ी मनियार मठ के पास पहुंची तो विपरीत दिशा से राजगीर के निर्माणाधीन जू सफारी मे कार्य कर लौट रहे तेज रफ्तार JCB मशीन गाड़ी में जबरदस्त ठोकर मार दी, जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और इसमें में बैठे चेयरमैन एस के  नेगी,  मेंबर राजीव अमित समेत ड्राइवर व अंगरक्षक घायल हो गए।

      घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची राजगीर थाना पुलिस ने घायलों को अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए पटना इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान रेफर किया गया है। पुलिस ने टक्कर मारने मारने JCB को अपने कब्जे में कर लिया है।RAJGIR NEGI HADSA 4 RAJGIR NEGI HADSA 2 RAJGIR NEGI HADSA 1 RAJGIR NEGI HADSA 5 RAJGIR NEGI HADSA 3 1

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!