अन्य
    Tuesday, March 19, 2024
    अन्य

      मंत्री दपंति के कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि से नीतीश सरकार में हड़कंप

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क।  बिहार सरकार की मंत्री और उनकी पत्नी की कोरोना रिपोर्ट पॉरजिटिव की पुष्टि के बाद हड़कंप मच गया है।

      न्यूज4नेशन की खबर के मुताबिक कटिहार जिलाधिकारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया है कि बिहार सरकार के पिछड़ा-अति पिछड़ा कल्याण विभाग के मंत्री विनोद सिंह की पत्नी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

      इधर, मंत्री के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद नीतीश कैबिनेट में हड़कंप मच गया है। दो दिन पहले ही कैबिनेट की बैठक बुलाई गई थी। जिसमें मंत्री विनोद सिंह के भी शामिल होने की खबर है।

       मंत्री विनोद सिंह भी बैठक में शामिल हुए थे। अगर ऐसा है तो मंत्री के अगल-बगल बैठने वाले मंत्रियों के लिए भी खतरे की घंटी बज गई है। जाहिर है कि कोरोना को लेकर हमेशा दूरी बरतने की बात कही जाती रही है।

      गौरतलब है इससे पहले बीजेपी के एक विधायक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दरभंगा जिले के जाले विधानसभा से के विधायक जीवेश मिश्रा को तकरीबन एक सप्ताह पहले कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में पटना स्थित एम्स के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

      बता दें कि राजद के वरिष्ठ नेता व वैशाली के पूर्व सांसद रघुवंश प्रसाद सिंह भी कोरोना संक्रमित  पाए गए थे। जिसके बाद उन्हें पटना एम्स कोविड-19 वार्ड में भर्ती कर  इलाज किया गया। अब बुजुर्ग व समाजवादी नेता रघुवंश प्रसाद सिंह की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!