अन्य
    Tuesday, March 19, 2024
    अन्य

      छपराः यमुना नदी की रेत पर सोनू सूद की यूं तस्वीर उकेर बढ़ाया हौसला

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क। बिहार के सारण में सरयू यमुना नदी किनारे बालू कलाकार शहर के मशहूर सैंड आर्टिस्ट अशोक कुमार ने बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद का बालू की रेत से कलाकृति बनाया।

      उल्लेखनीय है कि आज पूरा देश इस समय वैश्विक महामारी से लड़ रहा है और अभी बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद कब द्वरा हजारो बसों से बिहार, उत्तरप्रदेश, झारखंड के हजारों प्रवासी मजदूरों को वह अपनी बसों से लगातार प्रवासी मजदूरों को घर घर पहुचा रहे हैं।

      उन्हीं की हौसला अफजाई में समर्पित आज शहर के यमुना नदी किनारे सैंड आर्टिस्ट अशोक कुमार ने बालू से उनका कलाकृति बनाई।

      इस मौके पर अशोक कुमार ने कहा कि आज देश को सोनू सूद जैसे रियल हीरो की जरूरत है। इस वैश्विक में कलाकार आगे आकर इस संकट से पूरे देश की जनता को बचा सकते है।

      इस कलाकृति को अशोक कुमार, सोनू कुमार, प्रकाश ,विवेक, कौशल आदि के सहयोग से बनाया गया है।

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!