चंडी के ‘मणि’ ने बिहार बाढ़ पीडितों के लिए दिल्ली से भेजी यूं राहत

0
324

युग संस्कृति न्यास द्वारा भेजे गए राहत सामग्री में चिउड़ा-पोहा, गुड़, भुना हुआ चना, बिस्किट, मोमबत्ती, माचिस, ओआरएस, मॉर्टिन, पानी साफ करने वाला टैबलेट, सैनिटरी नैपकिन, मास्क, साबुन, मच्छरदानी, चप्पल, आदि सामग्री शामिल है

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। नालंदा जिले के चंडी प्रखंड मुख्यालय शिक्षक काँलनी निवासी पूर्व मुखिया भूतहाखार पंचायत के डाँ रघुवंश मणि के सुपुत्र और फिल्म प्राड्यूसर विकास मणि ने फिर अपनी संवेदना और मानवता का परिचय दिया है।chandi mani delhi 3

भले ही वे अपने राज्य से बाहर है लेकिन उनका दिल हमेशा बिहार और अपनी जन्मभूमि के लिए धड़कता है। अपने अथक प्रयास से विकास मणि ने दिल्ली में रहते हुए बिहार के बाढ़ पीड़ितों के लिए  दो ट्रक राहत सामग्री को रवाना किया।

दिल्ली के बाराखंभा स्थित ‘युग संस्कृति न्यास’  के मुख्य कार्यालय की ओर से राहत सामग्री को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो बिहार स्थित संस्था के चार प्रमुख केंद्रों मोतिहारी, दरभंगा, पूर्णिया एवं मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। यह राहत सामग्री यहां से सभी बाढ़ प्रभावित जिलों तक पहुंचाई जाएगी।

इन ट्रकों को युग संस्कृति न्यास के आचार्य धर्मवीर, विकाश मणि एवं एनडीआरएफ के पूर्व डीजी संजय कुमार ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

इस दौरान संस्था के डॉ रजनीश, इंजीनियर संजीव सिंह, जयमंगला कावर फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश राज, जे के अग्रवाल,  समेत संस्था के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

इस दौरान युग संस्कृति न्यास के ट्रस्टी विकाश मणि ने कहा कि बिहार में आई भीषण बाढ़ की वजह से लाखों लोग बेघर होकर सड़क के किनारे और अन्य जगहों पर रहने के लिए मजबूर हैं। ये लोग खाने पीने से लेकर अन्य प्रकार की समस्याओं से जूझ रहे हैं।

ऐसे में बिहार के बाढ़ प्रभावित जिलों से सैकड़ों लोगों ने संस्था के स्वयंसेवकों को मदद करने का आह्वान किया। जिसे देखते हुए हमने राहत सामग्री भेजने का निर्णय लिया।

chandi mani delhi 2संस्थापक आचार्य धर्मवीर ने बताया कि वे खुद बाढ़ प्रभावित लगभग सभी जिलों के जिलाधिकारियों एवं एसपी से सम्पर्क में हैं और इस राहत कार्य में उनका भी भरपूर सहयोग मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि युग संस्कृति न्यास के समाजसेवी पहले से ही बिहार के मोतिहारी, दरभंगा, पूर्णिया, और मुजफ्फरपुर केंद्रों से बाढ़ प्रभावित सभी जिलों में युद्ध स्तर पर राहत कार्य में लगे हुए हैं। और लोगों को खाना खिलाने समेत अन्य मदद पहुंचा रहे हैं।

श्री आचार्य ने कहा कि इस कार्य को आगे बढ़ाते हुए अगले दस दिन के अंदर और 10 से 12 ट्रक बिहार भेजने की योजना है। साथ ही हमने बिहार में  बाढ़ खत्म होने के बाद लोगों के पुनर्वास में मदद करने की भी योजना बनाई है।

एनडीआरएफ के पूर्व डीजी संजय कुमार ने कहा कि युग संस्कृति न्यास के स्वयंसेवी स्थानीय प्रसाशन और समाजसेवियों के साथ मिलकर वहां के लोगों की समस्याओं को नजदीक से समझ रहे है और वहां की आवश्यकताओं को हमें बता रहे हैं। जिसके समाधान के लिए हम यहां से संसाधन भेज रहे हैं।

इस दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने लोगों का आह्वान किया कि वे भी बिहार के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं।