अन्य
    Wednesday, April 24, 2024
    अन्य

      BJP MP के खिलाफ हल्ला बोल का भड़कीले नारों के बीच यूं हुआ पटाक्षेप

      ” सांसद रविन्द्र राय के खिलाफ हल्ला बोल कार्यक्रम के दौरान भाजपा-माले दलों के बीच कहीं भिड़ंत न हो जाये, इसके लिए प्रशासन ने भी अपनी कमर कस रखी थी। लगभग एक घण्टे तक भड़कीले नारों के बीच दोनों दलों के कार्यकर्ता एक दूसरे दल के नेता कार्यकर्ता के प्रति आरोप प्रत्यारोप लगाते रहे।”

      सरिया(आसिफ)।  गिरिडीह जिले के सरिया प्रखंड क्षेत्र में भाकपा (माले) के अनुसांगिक संगठन इंकलाबी नौजवान सभा का सांसद डॉ रविन्द्र कुमार राय के आवास पर हल्ला बोल कार्यक्रम का पटाक्षेप रविवार की दोपहर तक हो गया।

       

      इसके पूर्व इनौस के हज़ारों कार्यकर्ता सरिया स्टेडियम में एकत्रित हुए, जहां से RYA के प्रखंड अध्यक्ष सोनू कुमार पांडेय के नेतृत्व में रैली की शक्ल में नारेबाजी करते हुए सरिया थाना, झंडा चौक, विवेकानंद मार्ग होते हुए स्थानीय सांसद डॉ राय के आवास की ओर कुच किये।

      sariya news

      परंतु सुरक्षा व शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु दुर्गावाड़ी के पास मुस्तैद जिला पुलिस के जवानों द्वारा की गई वेरिकेटिंग के पास आंदोलनकारियों के हुजूम को रोक दिया।

      वहीं सांसद आवास के समीप लगभग वेरिकेटिंग से 50 मीटर के दूरी पर भाजपा कार्यकर्ता भी मंडल अध्यक्ष मुरली मनोहर मंडल की अगुवाई में हज़ारों की तादाद में इनौस द्वारा आयोजित कार्यक्रम के विरोध में जमकर नारे बाज़ी की गई।

      वहीं प्रशासन द्वारा निर्धारित समयावधि को देखते हुए दोनों दल के लोग अपना-अपना कार्यक्रम को स्थगित किये।इस बीच इनौस द्वारा स्थानीय प्रशासन के माध्यम से सांसद डॉ राय को एक स्मारपत्र देते हुए ऊपरी निर्माण की मांग की है।

      विदित हो कि सरिया स्थित रेलवे फाटक 20B/T के पास लगने वाले जाम की स्थिति को देखते हुए ऊपरी पूल निर्माण की मांग स्थानीय लोगों द्वारा वर्षों से की जा रही थी।परंतु अबतक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होने पर इनौस द्वारा आंदोलन की गई।

      दोनों पक्षों के आक्रोश को देखते हुए ऐसा प्रतीत हो रहा था कि प्रशासन न होती तो सरिया में अनहोनी घटना हो सकती थी।

      sariya news1एक ओर जहां इनौस की हल्ला बोल मार्च में RYA के प्रदेश अध्यक्ष रामेस्वर चौधरी, संदीप जायसवाल, जिमि चौरसिया, अभय साहू, कुश कुमार, अमन पांडेय, विकी मंडल सहित हज़ारों लोग थे।

      वहीं दूसरी ओर भाजपा की ओर से आशीष कुमार बॉर्डर ,नकुल मंडल, सचिन्द्र कुमार सिंह, अर्जुन आर्य, राजेन्द्र मोदी, छोटू मंडल, रंजीत मंडल, टिंकू साव समेत काफी संख्या में सांसद आवास के बाहर मौजूद थे।

      वहीं प्रशासन की ओर से एस डी ओ पवन कुमार मंडल के नियंत्रण में एस डी पी ओ मनीष टोप्पो, अंचल पुलिस निरीक्षक कपिल देव पोद्दार, प्रखंड विकाश पदाधिकारी, शशि भूषण वर्मा, अंचलाधिकारी संगीता कुमारी, थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी कई दंडाधिकारी मौजूद थे।

      कार्यक्रम को लेकर दोनों दलों के लोगों ने एक दूसरे पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाकपा माले के प्रखंड सचिव भोला मंडल ने कहा कि विधान सभा क्षेत्र के इंकलाबी नौजवानों ने जनहित से जुड़ी ओवर ब्रिज निर्माण की आवाज को सोये हुए जनप्रतिनिधि (सांसद) तक पहुंचाने का काम किया है जो सराहनीय है। इन्होंने कार्यक्रम को सफल बताया। वहीं सहयोग के लिए यहां की जनता को धन्यवाद दिया।

      इधर भाजपा नेता सचिन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि भाकपा माले के अनुसांगिक संगठन इनौस का कार्यक्रम असफल रहा।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!