अन्य
    Friday, March 29, 2024
    अन्य

      जरूरतमंदों को भोजन कराने में पुलिस संग यूं लगे हैं आदित्यपुर मेयर

      झारखंड पुलिस महानिरीक्षक एमवी राव के निर्देश के बाद राज्य भर के सभी थानों में जरूरतमंदों के लिए भोजन बनाने का निर्देश जारी किया गया, जो कल से ही अस्तित्व में आ गया है और लगभग सभी थानों में इस योजना की शुरुआत कर दी गई है…”

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज (सरायकेला)। सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस की ओर से भी लगभग सभी थानों में जरूरतमंदों के बीच खाना खिलाने की योजना की शुरुआत कर दी गई है।

      इस बीच आदित्यपुर के नगर निगम मेयर विनोद कुमार श्रीवास्तव ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने आज से पूरे नगर निगम क्षेत्र के 500 जरूरतमंदों को भोजन कराने का ऐलान किया है।

      उन्होंने बताया कि यह अभियान सरायकेला- खरसावां पुलिस के साथ मिलकर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भोजन बनवाकर नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले थानों को सौंप दिया जाएगा और थाना जरूरतमंदों के बीच उस भोजन का वितरण करेगी।

      मेयर विनोद कुमार श्रीवास्तव ने आम लोगों से लॉक डाउन की अवधि के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों का पालन करने की अपील की है।

      उन्होंने कहा है कि नगर निगम हरसंभव प्रयास कर रहा है। इस खतरनाक संक्रमण से लड़ने का। आप भी निगम द्वारा दिए जा रहे  निर्देशों का पालन करें।

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!