अन्य
    Wednesday, April 24, 2024
    अन्य

      5 वर्षीया बच्ची संग दुष्कर्म का आरोपी धराया

      “पकड़ा गया आरोपी सुबोध पांडेय बिहार थाना के नीमगंज सालुगंज मोहल्ला निवासी स्व. भूषण पांडेय का पुत्र है….”

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज (बिहारशरीफ)। नालंदा जिले के सोहसराय थानान्तर्गत एक 5 वर्षीया बच्ची के हुई बलात्कार के अप्राथमिक अभियुक्त सुबोध कुमार पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।NALANDA CRIME OPEN 1

      महिला थाना कांड संख्या-26/19, दिनांक-0503.2019, धारा- 366(ए)/ 376 (एबी) भादवि एवं 06 पॉक्सो एक्ट के दबोचे गए आरोपी को लेकर नालंदा एसपी नीलेश कुमार ने सदर डीएसपी इमरान परवेज के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया था।

      इस संबंध में डीएसपी ने रविवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि आरोपी सुबोध कुमार पांडेय को खुदागंज थाना के बौरीडीह गांव से गिरफ्तार किया गया है।

      सीसीटीवी फुटेज आधार पर गिरफ्तार आरोपी सुबोध बिहार थाना के नीमगंज सालुगंज मोहल्ला निवासी स्व. भूषण पांडेय का पुत्र है। इसके साथ पीड़िता का स्कूल बैग एवं अभियुक्त का शर्ट, पैंट व गमछा भी बरामद किया गया है।

      छापेमारी टीम में सोहसराय थानाध्यक्ष बिजेंद्र प्रसाद सिंह, खुदागंज थानाध्यक्ष राम प्रकाश सिंह, पुअनि चंद्रशेखर सिंह, पुअनि सुनील कुमार जायसवाल, महिला थानाध्यक्ष सीमा कुमारी, पुअनि सुषमा कुमारी समेत पुलिस जवान शामिल थे।

      बता दें कि बीते 5 मार्च को अभियुक्त ने इस कुकृत्य को अंजाम दिया था। तब से पुलिस इसकी गिरफ्तारी के लिए निरंतर छापेमारी कर रही थी। अंतत: रविवार को गुप्त सूचना पर अभियुक्त को धर दबोचा गया।

      वीडियोः बिहारशरीफ ने डीएसपी प्रेस कांफ्रेस कर बताया….

       

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!