अन्य
    Saturday, April 20, 2024
    अन्य

      40 हजार रुपए घूस लेते एसीबी के हत्थे चढ़ा भूमि सुधार विभाग का सुपरवाइजर

      जमशेदपुर (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। जमशेदपुर एसीबी ने एक बार फिर से घूसखोर सरकारी मुलाजिम को 40 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ दबोचा है।

      एसीबी जमशेदपुर ने चाईबासा भूमि सुधार विभाग में पदस्थापित फील्ड सुपरवाइजर कुमार गौरव को रंगे हाथ दबोचा है।crouption officer

      जानकारी देते हुए एसीबी डीएसपी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि चाईबासा भूमि संरक्षण विभाग द्वारा निकुंज कुमार ने तालाब जीर्णोद्धार के लिए आरोपी द्वारा पैसे मांगे जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराया था, जिसे सत्यापन के उपरांत सही पाया गया।

      उसके बाद एसीबी ने जाल बिछाया और चाईबासा से आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

      एसीबी जमशेदपुर की ओर से भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार मुहिम चलाई जा रही है। जहां भ्रष्ट सरकारी मुलाजिम एसीबी के चंगुल में फंस तो रहे हैं, लेकिन कानून की पेचीदगियों का लाभ उठाकर दो तीन महीने में पुनः विभाग में वापस पदस्थापित हो जाते हैं।

      ऐसे में सरकार को ऐसे अधिकारियों के लिए सख्त कानून बनाने की जरूरत है। फिलहाल एसीबी के इस कार्रवाई से सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!