अन्य
    Wednesday, April 24, 2024
    अन्य

      ‘29 तक कर लें इंटर एडमिट कार्ड में सुधार, नहीं तो होगा शो कॉज’

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा है कि कई बार समय दिए जाने पर भी कई परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड में सुधार नहीं हुआ है। इस तरह की शिकायतें मिली रही हैं।

      श्री किशोर ने कहा है कि यह विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही है। इसे ध्यान में रखते हुए गड़बड़ी को ठीक करने के लिए एक और मौका दिया जा रहा है। सभी स्कूल प्रबंधन 29 जनवरी तक ठीक करने का निर्देश दिया गया है। 

      बता दें कि बिहार में इंटरमीडिएट की परीक्षा 6 फरवरी से शुरु होने वाली है। 17 जनवरी को एडमिट कार्ड बिहार बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करते हुए 23 जनवरी तक अपलोड कर वितरण करने का समय दिया गया था।  साथ ही एडमिट कार्ड में किसी तरह की गड़बड़ी होने पर उसमें सुधार के लिए मौका भी दिया गया।

      संबंधित विद्यार्थियों का एडमिट कार्ड 31 जनवरी की दोपहर 2:00 बजे बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जायेगा। इस तिथि से 2 फरवरी तक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर विद्यार्थियों के बीच वितरण किया जा सकेगा।

       लेकिन इस समयावधि के दौरान जिन विद्यालय के विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड की त्रुटियों में सुधार किया जायेगा, उसे देखते हुए विद्यालय प्रधान की लापरवाही स्पष्ट हो जायेगी।

      उन विद्यालय प्रधानों से शोकॉज किया जायेगा। साथ ही पूछा जायेगा कि क्यों नहीं उनके विद्यालय संस्थान की मान्यता रद्द कर दी जाये।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!