अन्य
    Thursday, April 25, 2024
    अन्य

      2022 तक विकसित राज्य की श्रेणी में होगा झारखंडः रघुबर

      झारखंड में फोर्जिंग एवं फॉउंड्रिंग उद्योग की काफी संभावनाएं, मोमेंटम झारखंड से पलायन रोकने की शुरुआत हो चुकी है, सरकार की नीति एवं पालिसी अच्छी हो तो निवेशक आएंगे, हमने एक निवेश का माहौल दिया”

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। झारखंड के सीएम रघुबर दास ने  सरायकेला खरसावां में राम कृष्ण फोर्जिंग्स के 7वें फेज की आधारशिला रखते हुए कहा,  “हमारी सरकार की सबसे पहली चुनौती थी बेरोजगारी, गरीबी, अभाव की जिंदगी को दूर करना। मैंने इसे अवसर के रूप में लिया। मोमेंटम झारखंड, स्किल झारखंड के जरिये हमने राज्य की सकारात्मक छवि बनाने का कार्य किया है। राज्य की सवा तीनकरोड़ जनता को नमन जिसने नई सोच के साथ झारखण्ड में बदलाव को स्वीकार किया है।“Raghubar Das

      उन्होंने राष्ट्र निर्माण में विशेषकर जलान एवंउनकी टीम का महत्वपूर्ण भूमिका की चर्चा करते हुए कहा कि रेलवे पार्ट्स, ऑटो पार्ट्स, खनन पार्ट्स जैसे अनेकों वस्तुओं का निर्माण जो उच्च क्वालिटी का है, यह भारत मे दूसरी बड़ी कंपनी होगी। इस प्लांट से हाई स्पीड बोगी का निर्माण किया जाएगा।

      उन्होंने कहा कि जलान साहब पर पूर्ण भरोसा है वे झारखंड की धरती पर 3डी तकनीकी प्लांट लगाएंगे। यहां फोर्जिंग एवं फॉउंड्रिंग की काफी संभावनाएं है। झारखंड में औद्योगीकरण का नया परिवेश बना है।

      बेरोजगारी की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि एक लाख बेरोजगारों को रोजगार देंगे। हमने सभी कंपनी को निदेश दिया है। कोई भी बाहरी नियुक्ति नही होगी। राज्य से प्रतिभा और बेरोजगारों का पलायन एक कलंक है। इससे आर्थिक, शारीरिक शोषण भी किया जाता है। मोमेंटम झारखंड से पलायन रोकने की शुरुआत हो चुकी है। टेक्सटाइल क्षेत्र में रोजगार ज्यादा है। 82% कोकून झारखंड की धरती पर है।

      सीएम ने कहा कि सरायकेला खरसावां की धरती पर पुनः मार्च में एक और भूमि पूजन कार्यक्रम करेंगे जो टेक्सटाइल के क्षेत्र के लिए होगा। यह गुजरात की कंपनी अपना प्लांट लगाएगी।

      श्री दास ने कहा, “सरकार की नीति एवं पालिसी अच्छी हो तो निवेशक आएंगे। हमने एक निवेश का माहौल दिया है। निवेश हो रहे है। तसर, मीठी क्रांति, लाह, हैंडीक्राफ्ट में बेहतर करना हमारा लक्ष्य है। कोकून को, मीठी क्रांति अंतर्गत उत्पादित शहद को बोर्ड खरीदेगा। शहद पतंजलि को बेचा जाएगा।“ 

      उन्होंने कहा कि  जिनके पास न रोजगार है और न घर है उन्हें घर एवं स्वरोजगार से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। 2022 तक झारखंड विकसित राज्य की श्रेणी में होगा।

      उन्होंने कहा कि देश का 40% संसाधन हमारे पास है। विकास की दिशा में हमारी सरकार कार्य कर रही है। देश ही नही विश्वस्तरीय राज्यो में झारखंड का गिनती आनी है।

      सीएम ने कहा कि राज्य के जिस गांव में 50% आदिवासी है वहां पर आदिवासी विकास समिति और जहां 50% से कम है वहां ग्राम विकास समिति बनाया जाएगा। गांव में विकास की राशि सीधा समिति को दिया जाएगा। समिति डोभा, कुआ, चेकडैम इत्यादि बनाएगी। उन्होंने कहा कि 2018 तक घर घर मे बिजली पहुंचेगी, यह उनकी सरकार का संकल्प है।

      मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जवला योजना अंतर्गत गैस कनेक्शन सुदूर गांव के हर परिवार को दिया जाएगा, माताएं-बहनें लकड़ी का उपयोग जलावन के लिए न करे।

      प्रधान सचिव सुनील बर्णवाल ने कहा कि कई वर्षो के बाद झारखंड में बहुत बड़ा प्लांट लगने जा रहा है। जो यूनिक उत्पादन करेगा। झारखंड के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। इसके लिए रामकृष्ण फोर्जिंग कंपनी को विशेष धन्यवाद। 24 एकड़ पर भूमि पूजन अच्छी उपलब्धि है।

      उन्होंने कहा कि उद्योग खान एवं भूतत्व विभाग की ओर से मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि जो भी निवेशक यहां आए है वे अपने उद्योगों का विस्तार,नए उद्योग लगाने का प्रस्ताव  तैयार करें। राज्य सरकार उनके साथ है। सभी आसान तरीके से उन्हें क्लीयरेंस दिया जाएगा। ताकि उन्हें सुखद अनुभूति हो,पूरे देश मे अच्छी मिसाल देंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा निवेश हो। सभी निवेशक को सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराया जाएगा। जो उन्हें आवश्यक है। निवेश करने के लिए उन्हें ज्यादा आकर्षित करेगा। आने वाले कुछ दिनों में झारखंड टॉप राज्यो में होगा।

       मुख्यमंत्री ने आर के एफ एल के चेयरमैन महाबीर प्रसाद जालान को कहा कि झारखंड की धरती पर 3 डी तकनीकी प्लांट लगाएं।

      श्री जालान ने मुख्यमंत्री ने अनुरोध किया कि झारखंड में रेलवे और रक्षा विभाग का क्रय केंद्र खुले,जिससे यहां के उद्योगों को खरीद का फायदा मिले और झारखंड के उद्यमी भी इससे भाग ले सकें।

      उन्होंने आग्राह किया कि पूर्वी भारत में एक भी Tranctor Manfacturing का प्लांट नहीं है,इस एर सरकार ध्यान दें। एक हाई स्पीड कोच भी झारखंड में होना चाहिए ताकि उद्योगों को बढ़ावा मिले।   

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!