“नालंदा के विवादास्पद छवि के पुलिस कप्तान रहे सुधीर कुमार पोरिका नालंदा से विदा हो गए। अब नालंदा के पुलिस कप्तान की कमान भारतीय पुलिस सेवा के नए अधिकारी निलेश कुमार संभालेंगे…..”
पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के जिन 9 अधिकारियों का तबादला किया है। उसमें नालंदा के एसपी सुधीर कुमार पोरिका का भी तबादला हो गया है। बताया जाता है कि नालंदा के नये पुलिस कप्तान पूर्व में हिलसा डीएसपी के रूप में कार्य कर चुके हैं ।
बिहार पुलिस में सेवा देते हुए निलेश कुमार ने 16 दिसंबर वर्ष 1999 से 28 मार्च वर्ष 2001 तक हिलसा के डीएसपी के रूप में कार्य कर चुके हैं।
जानकार बताते हैं कि इस दौरान उनका कार्यकाल बेहतर रहा है और उनकी पहचान एक कड़क मिजाज के पुलिस अफसर के रूप में रहा है।
हिलसा के डीएसपी का पदभार उन्होंने ऐसे समय में लिया था जब उस समय हिलसा अनुमंडल क्षेत्र पूरी तरह से उग्रवाद प्रभावित के रूप में जाना जाता था।
हिलसा से सटे जहानाबाद तथा मसौढी का भी इलाकों में उग्रवादियों की हनक का असर हिलसा अनुमंडल थाना क्षेत्र में था।
उन्हें हर दिन नक्सली एवं सत्ता के संरक्षण में पल रहे अपराधियों से वास्ता पड़ता था। बावजूद तब उन्होंने हल्का-फुल्का विवादित मामलों को छोड़ अपना कार्य काफी सफलतापूर्वक निभाई।
एक बार फिर 18 साल बाद नीलेश कुमार नालंदा पुलिस की शोभा बढायेगे, लेकिन इस बार वें नालंदा के पुलिस कप्तान के रूप में।
नालंदा की जनता को नये एसपी से काफी उम्मीदें है। वही नालंदा में बढ़ते क्राइम कंट्रोल की भी चुनौती नये एसपी के समक्ष होगी।