अन्य
    Saturday, April 20, 2024
    अन्य

      17 IPS का तबादला, 5 जिलों के SP बदले गए, जितेन्द्र कुमार बने ADG पुलिस मुख्यालय

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार गृह विभाग ने 17 आईपीएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी कर दिया है।

      एडीजी मुख्यालय कुंदन कृष्णन का तबादला करके उनकी जगह जितेंद्र कुमार को मुख्यालय का नया एडीजी बनाया गया है।

      कुंदन कृष्णन को अपर पुलिस महानिदेशक सह अपर सैनिक सुरक्षा आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है।

      मुजफ्फरपुर रेंज के आईजी नैयर हसनैन खान को आईजी मुख्यालय के साथ-साथ आईजी बजट अपील एवं कल्याण और आईजी प्रोविजन का भी प्रभार दिया गया है। 

      गणेश कुमार को आईजी मुजफ्फरपुर बनाया गया है। अरवल एसपी उमाशंकर प्रसाद को अब एसपी एटीएस बनाया गया गया है।

      अरविंद्र कुमार गुप्ता बांका के SP बनाए गए हैं। राजीव रंजन-1 अरवल के SP बनाए गए हैं। राजीव रंजन-2 बगहा के SP बने। विकास वर्मन समस्तीपुर के SP बने।Capture 1Capture7

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!