रामगढ़ घाटी में यूं फफक रहे हैं बाराबंकी-सुल्तानपुर के 150 लोग, हेमंत सरकार का दावा गोल

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क। रांची-हजारीबाग राष्ट्रीय उच्च मार्ग 33 पर 150 लोग फंसे हैं। वे भूख से बिलबिला रहे हैं। छटपटा रहे हैं। उन्हें कोई रास्ता नहीं दिख रहा है। हेमंत सरकार की व्यवस्था की पोल खोलने वाली यह ताजा स्थिति सरायकेला जिले के डीसी ने उत्पन्न की है…

डीसी ने सरायकेला के कुचाई क्षेत्र से 3 बसो में ठूंस कर 150 लोगों को गंतव्य बाराबंकी -सुल्तानपुर,उत्तर प्रदेश तक पहुंचाना सुनिश्चित करने के आदेश तो दे दिए, लेकिन उन्हें फूटी कौड़ी भी न सौंपी और न ही अपने आदेश का अनुपालन ही करवाया, ताकि वे सही सलामत अपने गांव-घर पहुंच सकें।

हालत यह है कि फिलहाल डीजल के अभाव में तीनों बस रामगढ़ घाटी में खड़ी है और सभी 150 लोग सड़क पर ही पड़े हैं। उनके पास खाने-पीने की भी कोई व्यवस्था नहीं है।

प्रवासी लोगों को पहुंचाने साथ जा रहे शिक्षक की नीजि जेब में 5000 रुपए थे, लेकिन कल जब लोगों की भूख देखी नहीं गई तो उन्होंने वे पैसे सबके पेट शांत करने में खर्च कर दिए।

इधर बस चालकों का कहना है कि उनके वाहन में ईंधन खत्म हो गए हैं। जिला परिवहन पदाधिकारी से जब कहा गया तो उस साहब का कहना था कि जहां तक बस जाती है, वहां तक ले जाओ। उसके बाद जो होगा, सब समझेगा।

सभी प्रवासी लोगों के साथी शिक्षक का कहना है कि पिछले दिन सरायकेला के अफसरों के द्वारा यह कहकर कुचाई से सबको बस से रवाना कर दिया गया कि आज रविवार है, कल पैसे दिए जाएंगे, लेकिन आज सुनने वाला कोई नहीं है।

ऐसे में हेमंत सरकार की व्यवस्था पर सवाल उठना लाजमि है कि आखिर प्रवासी लोगों, जिनमें प्रायः मजदूर संवर्ग के बच्चे-महिलाएं हैं, उन्हें वापस अपने घर भेजने की कैसी व्यवस्था कर रखी है। महज कागजी कार्रवाई करने वाले सरायकेला उपायुक्त पर की कार्यशैली भी कम अमानवीय नहीं है।

रामगढ़ जिला प्रशासन भी भूखे-प्यासे प्रवासियों की सुध नहीं ले रहा है। यह सरकार की उस दावे की भी पोल खोलती है कि इस लॉकडाउन में हर जगह दाना-पानी की सुविधा बहाल है।

saraikela dc exposed hemant gov 3
CamScanner 05-23-2020 19.53.55

Expert Media News / Mukesh bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button