अन्य
    Thursday, April 25, 2024
    अन्य

      11 वर्षीय मासूम ने रिश्तेदार से ऐसे बचाई अपनी आबरू

      “इस घटना की खबर पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची और बच्ची  के रिश्तेदार को  गिरफ्तार कर लिया…..”

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत कीताडीह की  रहने वाली है 11 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ का एक मामला प्रकाश में आया है।

      बताया जा रहा है कि बच्ची के रिश्तेदार ने मासूम के साथ हैवानियत का खेल खेलने को लेकर छेड़खानी कर रहा था, तभी बच्ची ने अपनी चतुरता दिखाई और अपने परिवार के लोगों को बुला ली।

      बताया जा रहा है कि कीताडीह में रहने वाली एक महिला अपनी 11 वर्षीय बेटी को घर में अकेला छोड़ काम पर गई  थी, महिला एक कपड़े के  दुकान में काम करती है।

      इधर बागबेड़ा क्षेत्र में रहने वाला उनका रिश्तेदार अशोक चटर्जी कीताडीह उसके घर पहुंचा और बच्ची के साथ छेड़छाड़ किया।

      बच्ची ने फोन से अपनी माँ को इस बात की जानकारी दी, जिसे सुनने के बाद महिला घर पहुंच अपनी बेटी को लेकर परसुडीह थाना पहुंची और पूरी घटनाक्रम  की जानकारी दी।

      वहीं पुलिस ने मामले में कारवाई करते हुए रिश्तेदार अशोक चटर्जी को गिरफ्तार कर लिया है। और बच्ची का मेडिकल कराया है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!