अन्य
    Tuesday, March 19, 2024
    अन्य

      10 लाख की फिरौती मांगने वाले 3 अपराधी 5 घंटे में धराये, अपहृत छात्र भी बरामद

      “पुलिस अधीक्षक नालंदा सुधीर कुमार पोरीका के निर्देशानुसार राजगीर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व में अपहृत छात्र की बरामदगी हेतु एक टीम का गठन किया गया। “

      बिहारशरीफ (राजीव रंजन)। बिहारशरीफ शहर में रहकर पढ़ाई कर रहे नालंदा थाना अंतर्गत रघु बिगहा गांव निवासी प्रभु प्रसाद के पुत्र दीपक राज की है। दीपक राज की दोस्ती बिहारशरीफ में पढ़ाई के दौरान आकाश नाम के लड़के से हुआ। और दिनांक 8 नवंबर दिन बुधवार को समय करीब 1:30 बजे दोस्त आकाश ने मोबाइल से फोन कर दीपक राज को बुलाया और इन्हें सिंटू नाम के लड़के को सुपुर्द कर दिया।

      तत्पश्चात सिंटू एवं सात से आठ की संख्या में अज्ञात व्यक्ति जो कि एक टाटा सुमो गाड़ी पर सवार थे। उन लोगों ने दीपक राज अपहरण कर लिया।

      अपहृत छात्र दीपक राज को इन लोगों के द्वारा सबसे पहले सैनिक स्कूल नानंद ले कर जाया गया। उसके पश्चात पावापुरी उसके पश्चात दरियासराय नदी में जाकर खाना खिलाया गया।

      पुनः इन अपहरणकर्ताओं के द्वारा गिरियक राजगीर होते हुए नारदीगंज लेकर चला गया। पश्चात रास्ते में ही दीपक राज्य के मोबाइल से अपहरणकर्ताओं के द्वारा उसके पिता के मोबाइल पर फोन कर 10 लाख की फिरौती की मांग की।

      इसकी सूचना दीपक के पिता ने तुरंत नालंदा थाना को दिया। तत्पश्चात नालंदा थानाध्यक्ष प्रभा कुमारी के द्वारा इस घटना की सूचना अपने वरीय पदाधिकारी को दी गई।

      पुलिस अधीक्षक नालंदा सुधीर कुमार पोरीका के निर्देशानुसार राजगीर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व में अपहृत छात्र की बरामदगी हेतु एक टीम का गठन किया गया।

      गठित टीम के सदस्य गिरियक, नालंदा, पावापुरी ओपी ,कतरीसराय, सिलाव थाना के थानाध्यक्ष, जिला आसूचना इकाई एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

      गठित टीम के द्वारा कार्रवाई करते हुए लगभग 5 घंटे के अंदर अपहृत दीपक राज को सकुशल बरामद कर लिया गया तथा इस  घटना में शामिल तीन अपहरणकर्ताओं को दबोच लिया गया। जिसके पास से अपहृत छात्र का मोबाइल बरामद किया गया और इस घटना में उपयोग किया जा रहा 220 सीसी पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया।

      गिरफ्तार अपहरणकर्ताओं की पहचान सिलाव थाना क्षेत्र के  धरहरा गांव निवासी  शंभू प्रसाद का पुत्र अजय उर्फ भोसु , गिरियक थाना क्षेत्र के धौलाचक  निवासी अजय कुमार का पुत्र सुजीत कुमार, पावापुरी निवासी संजीत कुमार का पुत्र सागर कुमार  के रूप में किया गया।

      नालंदा पुलिस अधीक्षक ने बताया कि  सिंटू  पेशेवर  एक अपहरणकर्ता है तथा अजय उर्फ भोसु हाल ही में राजगीर थाना क्षेत्र में हुए हत्या एवं गोलीबारी की घटना में जेल जा चुका है।

      पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि अपहरणकर्ता  इन्हें  जान से मार कर फिरौती लेने  के उद्देश्य से अपहरण किए थे। मगर नालंदा पुलिस सूचना के तत्पश्चात उनके मंसूबों पर पानी फेर गई।

       इस सारी घटना में उपयोग में लाई गई टाटा सुमो एवं इस अपहरण की घटना में सभी 10 अपहरणकर्ताओं की पहचान की गई है। जिसकी गिरफ्तारी हेतु टीम के द्वारा लगातार छापामारी की जा रही है।

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!