अन्य
    Thursday, April 18, 2024
    अन्य

      हड़ताल पर गए कर्मचारी, एसयू कॉलेज में पठन-पाठन ठप

      ” राज्य सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन की गलत नीतियों के कारण शिक्षकेत्तर कर्मचारी हड़ताल पर जाने को बाध्य हुए।अनुकम्पा कर्मियों का सामांजन और पूर्ण वेतन के साथ-साथ एसीपी लाभ, सातवां वेतन और सेवांत लाभ नहीं मिलने तक हड़ताल जारी रहेगा। “

      हिलसा (संवाददाता)। बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आवाह्न पर एसयू कॉलेज के शिक्षकेत्तर कर्मचारी मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण कॉलेज में सुचारु रुप से चल रहा पठन-पाठन पूरी तरह से ठप हो गया है।

      कर्मचारी कॉलेज के मुख्य द्वारा पर ही धरना पर बैठ गए और सरकार के साथ-साथ विश्वविद्यालय प्रशासन विरोधी नारेबाजी करने लगे। कर्मचारियों के रुख को भांप कोई भी शिक्षक कॉलेज में घुसने के बजाए उल्टे पांव घर लौट गए।

      संघ के अध्यक्ष डॉ राजीव नयन सिंह ने बताया कि राज्य सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन की गलत नीतियों के कारण शिक्षकेत्तर कर्मचारी हड़ताल पर जाने को बाध्य हुए।

      उन्होंने बताया कि अनुकम्पा कर्मियों का सामांजन और पूर्ण वेतन के साथ-साथ एसीपी लाभ, सातवां वेतन और सेवांत लाभ नहीं दिया जाएगा तब तक हड़ताल जारी रहेगा।

      इस मौके पर संघ के सचिव देवनंदन प्रसाद, उपाध्यक्ष केदारनाथ सिंहा, जिलाध्यक्ष अरुण प्रसाद, जिला उपसचिव आलोक कुमार सिंह के अलावा संघ के सदस्य रोनित राय, पद्मा रानी, सुनीता सिंहा, संजीव कुमार, देवशरण प्रसाद, राजेन्द्र प्रसाद, सुरेन्द्र प्रसाद, शैलेश कुमार, उमेश चौधरी, जलेन्द्र कुमार, बजरंगी वर्मा, राप्रवेश प्रसाद, बिंदेश्वर ठाकुर, अवकिशेर प्रसाद, कैलाश ठाकुर एवं रंजीत कुमार आदि मौजदू थे।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!