अन्य
    Thursday, April 25, 2024
    अन्य

      हिलसा विधायक ने कहा- नालंदा किसी व्यक्ति विशेष की नहीं, जनता की जागीर

      हिलसा (चन्द्रकांत)। हिलसा क्षेत्र के राजद विधायक अत्रीमुनी उर्फ शक्ति सिंह यादव ने नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्षों में जोश भरते हुए कहा कि नालंदा किसी व्यक्ति विशेष की नहीं बल्कि जनता की जागीर है। जनता जब चाहे किसी को वजीर और किसी को फकीर बना सकता है। सभी जनता के घर जाएं और बिहार के वर्तमान हालात पर चर्चा करें।

      विधायक ने शनिवार को अपने आवास पर आयोजित अभिनंदन सह प्रमाण-पत्र वितरण समारोह में व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नालंदा विश्व ज्ञान की धरती है। यहां की जनता समझदार एवं होशियार हैं। नालंदा की जनता का जो दिल जीतेगा उसे वजीर बना देगा और जो उपेक्षित करेगा उसे फकीर बना देगा।

      श्री यादव ने कहा कि नालंदा को व्यक्ति विशेष के जागीर की चर्चा से मुक्ति का दिलाने वक्त आ गया है। राजद कार्यकर्ता अपने कर्तव्यों के प्रति सचेष्ट हो जाएं। हर घर जाकर दस्तक दें। लोगों के साथ बिहार में बदलते राजनैतिक हालात पर चर्चा करें।

      उन्होंने कहा कि बिहार में टूटते सामाजिक सद्भाव, बढ़ते भ्रष्टाचार और अपराध को बताते हुए बेहतर शासन देने का भरोसा दें। ऐसा करने से आमजनों का राजद के प्रति विश्वास बढ़ेगा। पार्टी की स्थिति सुदृढ़ होगी, जिसका फलाफल आने वाले लोकसभा चुनाव में निश्चित ही मिलेगा।

      राजद के जिला अध्यक्ष हुमायूं अख्तर तारीक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए समारोह में नवनिर्वाचित प्रखंड राजद अध्यक्ष को प्रमाण-पत्र दिया गया। इस मौके पर राकेश रौशन, महेन्द्र यादव, विनोद यादव, धनंजय यादव, नवल यादव, मो. परवेज आलम, लक्ष्मी यादव आदि मौजूद थे।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!