अन्य
    Friday, April 19, 2024
    अन्य

      हिलसा बड़ी दुर्गा स्थान में श्रद्धालु के गले से लॉकेट उड़ाते महिला चोर धराया

      हिलसा (चंद्रकात)।  एक महिला श्रद्धालु के गले से सोने का लॉकेट एक महिला चोर ने उड़ा लिया, जब वह मां दुर्गा के दर्शन के लिए कतारबद्ध थीं। यह घटना गुरुवार को हिलसा नगर के बड़ी दुर्गास्थान में हुई।

      कहा जाता है कि चंडी थाना के कचरिया गांव निवासी शंभू प्रसाद की पत्नी विभा कुमारी मां दुर्गा के दर्शन को हिलसा आई हुई थीं। वह शहर के बड़ी दुर्गास्थान में मां दुर्गा के दर्शन को विभा श्रद्धालुओं की भीड़ में कतारबद्ध थी कि तभी अचानक उनके गले से सोने का लॉकेट किसी ने खींच लिया।

      विभा के शोर मचाए जाने पर भीड़ में श्रद्धालु के वेष में मौजूद दो महिलाएं खिसकने लगीं। काफी मशक्कत के बाद वहां तैनात महिला पुलिस भाग रही दो महिलाओं में एक को अपनी गिरफ्त में ले लीं।

      विभा का आरोप है कि पुलिस गिरफ्त में आई महिला तथा उसके सहयोगी ही उसके साथ धक्का-मुक्की कर रही थी। उन्हीं दोंनो में से ही किसी ने उनके गले से सोने का लॉकेट खींची हैं।

      पुलिस गिरफ्त में आई महिला मंजू देवी हिलसा थाना के मलावा गांव निवासी सुरेन्द्र प्रसाद की पत्नी बतायी जाती है। मंजू ने चोरी के आरोपों को गलत बतायीं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

      इस बाबत में थाना प्रभारी रत्न किशोर झा ने घटना की पुष्टि करते हुये एक्सपर्ट मीडिया न्यूज को बताया कि इस मामले की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है। चोरी के आरोप में धराई महिला के पास से लॉकेट (जीतिया माला) तो बरामद नहीं हुई है, लेकिन घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज को देखने पर पकड़ी गई महिला स्पष्ट भूमिका दिखती है। संभव कि इस महिला ने चोरी की लॉकेट किसी अन्य साथी महिला को दे डाली हो, उसकी खोज की जा रही है। 

      उन्होंने बताया कि पुलिस की पड़ताल  में पकड़ी गई महिला  इसके पहले कभी जेल नहीं गई है लेकिन, गांव-जेवार के लोग उसकी गतिविधियों को संदिग्ध बता  रहे  हैं।

      श्री झा ने कहा कि श्रद्धा की उमड़ी भीड़ में सतर्कता बहुत जरुरी है। खास कर महिला श्रद्धालुओं को अपने आस-पास की हरकतों पर विशेष ध्यान देनी चाहिये। श्रद्धालुओं को स्थानीय पुलिस का नंबर अपने पास रखनी चाहिये, ताकि किसी भी संदिग्ध अवस्था की सूचना देकर किसी अनहोनी को टाल सकें।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!