अन्य
    Thursday, April 18, 2024
    अन्य

      हिलसा एसडीओ ने किया जागरुकता रैली को रवाना

      हिलसा (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाईटी की उपजिला शाखा द्वारा हिलसा में जागरुकता रैली का आयोजन किया गया।

      सोसाईटी के पदेन उपाध्यक्ष सह एसडीओ सृष्टि राज सिन्हा ने रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। ब्लॉक परिसर से निकली रैली शहर के सड़कों से होते हुए रामाबाबू हाईस्कूल तक गया।

      इस दौरान रैली में शामिल लोग स्वास्थ्य को सबसे बड़ा पूंजी बताते हुए इसे बचाए रखने के लिए तरह-तरह के नारे लगा रहे थे।

      इस मौके पर समाजसेवी आशुतोष कुमार मानव, सोसाईटी के उपाध्यक्ष पवन कुमार, कोषाध्यक्ष शिवेन्दु कुमार उर्फ आलोक, अर्जुन प्रसाद विश्वकर्मा, ओमप्रकाश राही, संतोष कुमार पार्थ, राजबल्लभ पासवान, सत्येन्द्र प्रसाद सिंहा, ब्रजकिशोर पाठक आदि मौजूद थे।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!