अन्य
    Wednesday, April 24, 2024
    अन्य

      हिलसा अधिवक्ता लिपिक संघ के सभी सीटों पर सीधी टक्कर

      छह पदों के लिए होने वाले चुनाव में बाईस दावेदार चुनावी मैदान में हैं। इन सभी दावेदारों के भाग्य का फैसला संघ के एक सौ चौवन सदस्य करेंगे। सभी सीटों पर सीधी टक्कर है।

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज (धर्मेंद्र)।  हिलसा में अधिवक्ता लिपिक संघ चुनाव को लेकर चहल-पहल खूब बढ़ गयी। दिन भर काम करने वाले दावेदार रात में चुनाव का प्रचार-प्रसार करते हैं। hilsa court lipik election1

      वर्तमान हालात से स्पष्ट है कि चुनाव में दो पक्ष है। दोनों पक्ष अपने-अपने समर्थक दावेदार की जीत के लिए हर कोशिश कर रहे हैं। दिनभर अपने पेशे में लिप्त रहने वाले सभी दावेदार फुर्सत के क्षण में वोटरों से मिलने-जुलने एवं चुनावी जीत-हार का रणनीत बनाने में मशगुल हो जाते हैं।

      अधिवक्ता लिपिक संघ के कुल छह पदों के लिए चुनाव होगा। इसमें अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, अंकेक्षक तथा कोषाध्यक्ष के एक-एक पद तथा कार्यकारिणी के पांच पद  शामिल है।

      अधिवक्ता लिपिक संघ के चुनावी दंगल में बाईस दावेदार किस्मत आजमा रहे हैं। इसमें अध्यक्ष पद के लिए सूर्यदेव सिंह एवं रामचंद्र रविदास, सचिव पद के लिए प्रवीण कुमार एवं विनोद कुमार, उपाध्यक्ष पद के लिए राजेन्द्र पांडेय एवं अरविंद कुमार, संयुक्त सचिव पद के लिए धर्मेन्द्र कुमार एवं अजीत कुमार, अंकेक्षक पद के लिए रवीन्द्र प्रसाद एवं नवीन कुमार तथा कोषााध्यक्ष पद के लिए नागेन्द्र पासवान एवं श्याम सुंदर प्रसाद किस्मत आजमा रहे हैं।

      इसी प्रकार कार्यकारिणी के पांच पद के लिए रामप्रवेश प्रसाद, अरविंद प्रसाद, अमित कुमार, राकेश कुमार, रंजीत कुमार, राहुल कुमार, अशोक कुमार, सुरेश शर्मा, अखिलेश प्रसाद एवं सुनील कुमार सिंह अपनी-अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

      ‘दस अगस्त को दिन के ग्यारह बजे से चार बजे तक वोटिंग होगी। एक घंटा के विराम के बाद वोटों की गिनती होगी। गिनती बाद परिणाम की घोषण कर दी जाएगाी।……….मो. मुख्तार सालेह, चुनाव पदाधिकारी, अधिवक्ता लिपिक संघ, हिलसा।’

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!