अन्य
    Wednesday, April 24, 2024
    अन्य

      हरियाली मिशन ने श्रम कल्याण केन्द्र मैदान लगाये 18 पौधे

      ” वृक्ष न केवल धरती को उपजाऊ बनाते हैं बल्कि हमारे जीवन में भी चैतन्यता उत्पन्न करते हैं। उन्होंने कहा कि हम अपनी सभ्यता और संस्कृति की रक्षा करना चाहते हैं तो हमें न केवल अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए बल्कि उनका पालन-पोषण और संरक्षण भी करना चाहिए”

      नालंदा ( राम विलास )। बुधवार की सुबह मिशन हरियाली के तत्वावधान में बिहारशरीफ ( नालंदा ) के श्रम कल्याण केन्द्र मैदान में 05 पीपल,10 करंज व 03 गुलमोहर सहित कुल 18 पौधे लगाये गये।

      मिशन हरियाली के संरक्षक हड्डी रोग विशेषज्य डा. अरुण कुमार , फिजिसियन डा. धर्मेन्द्र कुमार , जिला भूअर्जन पदाधिकारी सुबोध कुमार सिंह, जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी लाल बाबू सिंह, शिक्षाविद् राकेश बिहारी शर्मा एवं अन्य ने पौधरोपण कार्य किया।

      इस मौके पर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी एवं जिला सुचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी ने कहा कि पेड़-पौधों को प्रकृति की सुन्दर और सुखदायक संतान माना जाता है। मनुष्य तथा अन्य सभी जीवों का जीवन इन्हीं पर निर्भर करता है। ये उनके सभी अभावों को दूर करने के साधन भी हैं। पेड़-पौधे हमें फल-फूल, औषधियाँ, छाया तथा विश्राम देते हैं। ये प्राणवायु का भी असीमित भंडार है, जिसका अभाव होने पर कोई भी जीव जन्तु क्षणभर भी जीवित नहीं रह सकता है।

      हरियाली मिशन के संरक्षक डा. अरुण कुमार और डा. धर्मेन्द्र कुमार ने कहा पेड़- पौधों में देवी देवताओं का वास है। हमें इस धरती और इस पर निवास करने वाले प्राणियों को बनाये रखना है तो पेड़-पौधों की रक्षा और उनके नवरोपण को प्राथमिकता देनी होगी। हम चाहते हैं कि धरती हरी-भरी रहे, नदियों में अमृत जल धारा बहाती रहे और मानव खुशहाल रहे। हमारे पास पेड़-पौधे उगाने तथा उनका संरक्षण के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

      उन्होंने इस भयानक स्थिति का सामना करने के लिए आबादी को नियंत्रण करने के साथ वृक्षारोपण के अभियान को भी युद्ध स्तर पर चलाने की आवश्यकता पर जोर दिया है। । वृक्ष हमारे लिए बहुत कुछ करते हैं, ये देखने में सुन्दर लगते हैं तथा हवा को शुद्ध रखते हैं, मौसम की कठोरता को कम करते हैं और विषैली गैसों को समाप्त करते हैं। वृक्ष हमें कई प्रकार के लाभ पहुंचाते हैं। हवा, पानी और मिट्टी का क्षरण वृक्षों की बढ़ोतरी से ही रुक सकता है।

      इस अवसर पर मिशन हरियाली के अध्यक्ष राजीव रंजन भारती, सक्रिय सदस्य पुतुल सिंह, बैंक कर्मी मिशन हरियाली के सदस्य धनन्जय कुमार, शिक्षक विनय प्रकाश, चन्दन कुमार , धर्मेन्द कुमार, नवीन कुमार, सुरेश प्रसाद, प्रमोद कुमार, हिमांशू एवं अन्य लोगों ने श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में पौधरोपण का कार्य किया।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!