अन्य
    Friday, April 19, 2024
    अन्य

      हथियारबंद 8 बदमाशों ने दिनदहाड़े मारपीट कर 21 करोड़ का सोना लूटा

      यह घटना हाजीपुर के सिनेमा रोड स्थित मुथुट फाइनेंस कंपनी में हुई है। 8 हथियारबंद अपराधियों ने लूट की इस बड़ी घटना को अंजाम दिया है….”

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। हथियारबंद अपराधियों ने वैशाली में एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। वे मुथुर फाइनेंस कंपनी के 55 किलों सोना लूट कर फरार हो गए हैं। अपराधियों की संख्या 8 बतायी जा रही है।

      gupteshwar pandeyअपराधी तकरीबन 55 किलो सोना लूट कर फरार हो गए है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी का माहौल व्याप्त है।

      पुलिस के अनुसार कर्मचारियों को बंधक बनाकर अपराधियों ने 55 करोड़ का सोना लूट की घटना को अंजाम दिया है। 8  अपराधियों ने की लूट करीब 55 किलो सोने की  लूट की घटना को अंजाम दिया है।

      अपराधियों ने विरोध करने पर कर्मचारी के साथ किया मारपीट भी किया है। मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और प्रभारी एसपी एम. के. चौधरी मौके पर पहुंच गए हैं।

      एसपी ने बताया है कि कंपनी की ओर से 55 किलो सोना लूट की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी  की जा रही है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!