अन्य
    Thursday, April 25, 2024
    अन्य

      हड़ताली कर्मचारियों के धरने पर यूं बैठे एसयू कॉलेज के प्रिंसिपल

      ” कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण कॉलेज में एक बार फिर पठन-पाठन पूरी तरह से ठप हो गया है।”

      हिलसा (चन्द्रकांत)। विभिन्न मांगों को लेकर एसयू कॉलेज के शिक्षकेत्तर कर्मचारी एक बार फिर से हड़ताल पर चले गए। कुछ दिन पहले अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए कर्मचारी कुलपति के आश्वान पर काम पर लौट आए थे।

      इस बार कर्मचारी छह दिनों के लिए हड़ताल पर गए हैं। हड़ताली कर्मचारी कॉलेज गेट के निकट ही धरना पर बैठ गए और सरकार विरोधी नारेबाजी शुरु कर दी।

      इसी बीच कॉलेज पहुंचे प्रिंसिपल राजेश शुक्ला को भी हड़ताली कर्मचारी ऑफिस जाने के बजाए साथ बैठने के लिए नारेबाजी करने लगे। कर्मचारियों के तेवर देख प्रिंसिपल भी ऑफिस जाने के बजाए धरना स्थल पर ही बैठकर गपशप करने लगे। कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण कॉलेज में एक बार फिर पठन-पाठन पूरी तरह से ठप हो गया।

      इधर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ राजीव नयन सिंह एवं सचिव देवनंदन प्रसाद ने बताया कि सरकार मांगे नहीं मानी तो आंदोलन और तेज होगा। अगस्त माह में पूरे के कॉलेजों के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

      इस मौके पर कर्मचारी संघ के अरुण कुमार, आलोक कुमार सिंह, रोनित राय, केदारनाथ सिंह, पद्मा रानी, राजेन्द्र प्रसाद, सुरेन्द्र प्रसाद, रामप्रवेश, बजरंगी लाल वर्मा, संजीव कुमार, गुड्डू कुमार, शैलेश कुमार, उमेश चौधरी, सुभद्रा सिन्हा, श्यामनंद किशोर, सुनीति मिश्रा, गुलाबी एवं प्रो कृष्ण कुमार आदि मौजूद थे।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!