अन्य
    Friday, April 19, 2024
    अन्य

      हटाये गये राजगीर थानाध्यक्ष, इंसपेक्टर विजेन्द्र कुमार ने संभाली कमान

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। हमेशा विवादों में घिरे रहने के बाबजूद एक लंबे अरसे से नालंदा जिले के राजगीर थाना  में जमे प्रभारी उदय शंकर कुमार को आज अंततः हटा दिया गया है।

      अधिकारिक सूत्रों के अनुसार  कर्त्वयनिष्ठ पुलिस अफसर माने जाने वाले सर्किल इंस्पेक्टर विजेंद्र कुमार सिहं राजगीर थानाध्यक्ष बनाया गया है।

       राजगीर थानाध्यक्ष के पद से हटाये गये उदय शंकर कुमार को इस्लामपुर सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया है। वहीं, इस्लामपुर सर्किल इंस्पेक्टर उदय कुमार को राजगीर सरकिल इंसपेक्टर बनाया गया है।

      इस बात की पुष्टि करते हुये हमारे एक्सपर्ट मीडिया न्यूज संवाददाता से नालंदा एसपी सुधीर कुमार पोरिका को बताया कि हटाये गये राजगीर थानाध्यक्ष के खिलाफ आज-कल काफी शिकायतें मिल रही थी।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!