अन्य
    Friday, April 26, 2024
    अन्य

      हटाए गए आनंद किशोर, रॉबर्ट ऑल चोंगथु होंगे नए प्रमंडलीय आयुक्त

      श्री आनंद किशोर की पटना आयुक्त के पद से छुट्टी हो गई है, हालांकि उन्हें बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का स्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आनंद किशोर की जगह  आइएएस रॉबर्ट ऑल चोंग्थू पटना के नए कमिश्नर होंगे।

      anand kishoreएक्सपर्ट मीडिया न्यूज। सचिवालय के गलियारे से सबसे बड़ी खबर है कि  नीतीश सरकार ने कई आईएएस अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल किया है।

      राज्य के वरीय आईएस अधिकारी  संसदीय कार्य विभाग के प्रधान सचिव अरुण कुमार सिंह को राज्य सरकार ने विकास आयुक्त के पद पर तैनात किया है। उनके पास निगरानी विभाग के प्रधान सचिव और बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

      पर्यावरण एवं वन विभाग के प्रधान सचिव त्रिपुरारी शरण को जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। त्रिपुरारी शरण इसके अलावा क्षेत्रीय विकास आयुक्त सह अध्यक्ष स्काडा के भी अतिरिक्त प्रभार में होंगे।

      शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव आरके महाजन को संसदीय कार्य विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार को मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग का प्रधान सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

      इसके अलावा कारा महानिरीक्षक मिथिलेश मिश्र को अगले आदेश तक महानिदेशक अभियोजन के अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!