अन्य
    Thursday, April 25, 2024
    अन्य

      स्टूडियो की आड़ में फर्जीबाड़े का खेल, DSP ने खुलासा कर संचालक को दबोचा

      ”  डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की इस छापेमारी में बड़ी संख्या में वोटर कार्ड, पैन कार्ड, और फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र समेत कई अन्य फर्जी कागजात पुलिस ने बरामद किया गया है।”

      बिहारशरीफ (प्रमुख संवाददाता)। नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ नगर के ह्दयस्थली आलमगंज स्थित एक स्टूडियो में चल रहे गोरखधंधे का खुलासा डीएसपी ने की हैं। स्टूडियो से कई फर्जी कागजात बरामद किये गये हैं। पुलिस ने स्टूडियो के संचालक को दबोच कर जेल भेज दिया है।

      लहेरी थाना क्षेत्र के आलमगंज इलाके में स्थित  आकाश  स्टूडियो के बारे में पुलिस को जानकारी मिली कि उस स्टूडियो की आड़ में वहाँ कई प्रकार के फर्जी कागजात बनाए जाते हैं।

      STUDIO CRIMEपुख्ता सबूत मिलने के बाद डीएसपी निशित प्रिया ने लहेरी पुलिस के साथ उक्त स्टूडियो में छापामारी की। पुलिस की इस छापेमारी में बड़ी संख्या में वोटर कार्ड, पैन कार्ड, और फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र समेत कई अन्य फर्जी कागजात पुलिस ने बरामद किया गया है।

      इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि इस स्टूडियो में पिछले कई दिनों से फर्जी काम किया जा रहा था। इसी आधार पर आज यह कार्रवाई की गयी। फिलहाल इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि स्टूडियो की आड़ में चल रहे फर्जी काम को पूरी तरह बंद किया जा सके।

      इस छापेमारी में स्टूडियो के संचालक अशोक चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।इस छापेमारी दल में लहेरी थाना अध्यक्ष के अलावे कई शस्त्रबल शामिल थे।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!