अन्य
    Thursday, April 25, 2024
    अन्य

      सेसन ऑन गर्ल्स इंपावरमेंट एंड गर्ल्स अवेर्नेस कार्यक्रम का आयोजन

      “युवा अवस्था में होने वाली बीमारियों और परेशानियों के रोकथाम के बारे में छात्राओं को जानकारी दी गई। साथ ही  समाज के बदलते परिवेश में उन्हें किस प्रकार बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए और अपने कैरियर के बारे में किस प्रकार सोचना चाहिए, इसके बारे में उन्हें जागरूक किया गया।”

      biharsarif news 2 1बिहारशरीफ (न्यूज ब्यूरो)। महिला सशक्तिकरण के बाद अब छात्राओं को  सशक्त किया जा रहा है  इसी कड़ी में रोटरी क्लब और बिहार शरीफ और इनरव्हील क्लब के संयुक्त तत्वावधान में बिहारशरीफ के संत जोसेफ एकेडमी में सेसन ऑन गर्ल्स इंपावरमेंट एंड गर्ल्स अवेर्नेस  कार्यक्रम का आयोजन किया। 

      कार्यक्रम की शुरुआत संत  जोसेफ एकेडमी  की छात्राओं द्वारा स्वागत गान से की गयी।   मौके पर संजना जोसेफ द्वारा आगत अतिथियों का स्वागत किया गया।

      इस मौके पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन मनोज रस्तोगी क्लब के सचिव रोटेरियन  डॉक्टर मनोज कुमार इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष भावना वर्मा सचिव मधु कंचन के अलावे क्लब के कई सदस्य मौजूद थे।

      इस मौके पर  500 छात्र  छात्राओं को गर्ल्स इंपावरमेंट एवं  गर्ल्स अवेर्नेस के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई ।

      मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद डॉक्टर  सुनीति सिन्हा , डॉक्टर रंजना  और डॉक्टर प्रीति रंजन ने  युवा अवस्था में होने वाली बीमारियों और परेशानियों के रोकथाम के बारे में छात्राओं को जानकारी दी। साथ ही समाज के समाज के बदलते परिवेश में उन्हें किस प्रकार उन्हें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए और अपने कैरियर के बारे में किस प्रकार सोचना चाहिए, इसके बारे में उन्हें जागरूक किया गया।

      biharsarif news 1 1इस अवसर पर रोटेरियन डॉक्टर अरविंद कुमार सिन्हा, रोटेरियन जोसेफ, TT रोटेरियन विश्वप्रकाश, डॉ अजय  कुमार के अलावे इनरव्हील की सदस्य मिर्जा कुमारी, मंजू प्रकाश, सारिका शोभारानी, डॉक्टर प्रेरणा प्रियदर्शी, रश्मि रोट्रेक्टर संजीव कुमार एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

       मंच का संचालन इंटरेक्ट क्लब ऑफ सेंट जोसेफ एकेडमी बिहारशरीफ की  प्रेसिडेंट मुक्ता रानी के द्वारा किया गया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रोजेक्ट के चेयरमैन संजना जोसेफ  के द्वारा किया गया ।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!