अन्य
    Tuesday, April 23, 2024
    अन्य

      ‘सीएम के गृह जिले से होगी मजदूर हक की लड़ाई का शंखनाद’

      नगरनौसा (एक्सपर्ट मीडिया नयूज)।  नालंदा जिले के नगरनौसा प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय नगरनौसा के प्रांगण में रविवार के दिन कंस्ट्रक्शन लेबर यूनियन (सीएलयू)का प्रथम नगरनौसा प्रखंड सम्मेलन के मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा।

      कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन कंस्ट्रक्शन लेबर यूनियन के प्रदेश चंद्रप्रकाश सिंह,नालंदा जिला कांग्रेस के अध्यक्ष दिलीप कुमार ने संजयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। जिसकी अध्यक्षता रामानंद शर्मा ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिलीप कुमार कांग्रेस जिलाध्यक्ष नालंदा भी मौजूद थे।

      कंस्ट्रक्शन लेबर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश सिंह ने कहा कि कामगार मजदूर के उथान को लेकर सन1996 में प्रधानमंत्री नरसिम्हारावजी के समय कानून बना लेकिन बिहार में यह क़ानून 2008 में लागू किया गया। उन लोगों को प्रदेश में यह कानून लागू कराने के लिए न्यायपालिका का सहारा लेना पड़ा। आज हमारे कामगार मजदूर अपने दैनीय हालात में जीवन व्यतीत कर रहे हैं।nalanda news 2 

      उन्होंने कहा कि इस बार सरकार ने मार्च 18 तक मनरेगा के लगभग 18 लाख मजदूरों में से 8 लाख मजदूरों का निबन्धन कर लेने का वादा किया है। अगर सरकार अपनी किये वादा को पूरा नही करती है तो हम सभी कामगार मजदूरों के हक के लड़ाई लड़ने को लेकर एक जगह आना होगा और यह लड़ाई का शंखनाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से ही किया जायेगा।

      उन्होंने कहा कि आज सरकार जो भी निबंधित कामगार मजदूरों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है यह  पैसा उनकी नही है यह पैसा उस कामगार मजदूर की है जिसे यह मिला।

      उन्होंने मौके पर कामगार मजदूरों से अपना निबंधन कराने को भी अपील करते हुए निबंधन में लगने वाले दस्तावेज की भी जनकारी दिया।

      जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप कुमार ने राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा कि आज राज्य सरकार बिहार में बालू उत्खनन के नियमों में बदलाव कर कामगार मजदूरों के साथ खिलवाड़ करने का कार्य किया है।

      मौके पर प्रखंड श्रम पदाधिकारी ने उपस्थित लोंगो को सम्बोधित करते हुए कामगार मजदूरों के उथान को लेकर चलाई जा रही योजनाओं के जनकारी दिया।

      उन्होंने कामगार मजदूरों से अपना निबंधन कराने का भी अपील किया व जल्द भी निबंधन को लेकर कैम्प का अयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित वक़्तों ने भी कामगार मजदूरों के उथान को लेकर चलाएं जा रहे योजनाओं के साथ कामगार मजदूरों के निबंध पर जोड़ देते हुए कामगार मजदूरों के हालातों पर भी चर्चा किया।

      कार्यक्रम में मौके पर जिला कांग्रेस अध दिलीप कुमार, कंस्ट्रक्शन लेबर यूनियन के जहानाबाद के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा, कंस्ट्रक्शन लेबर यूनियन नालंदा जिलाध्यक्ष रामानन्द शर्मा, जिला महासचिव चन्द्रमणि कुमार, जिला सचिव अनीश कुमार, महेश कुमार, अरुंधति कुमारी, शौक़त अली आदि लोग उपस्थित थे।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!