अन्य
    Wednesday, April 17, 2024
    अन्य

      सियाचिन बॉर्डर पर तैनात जवान के घर से 20 लाख की चोरी, मां की हालत गंभीर

      इस वारदात के बाद फौजी पुत्र से संपर्क नहीं होने के कारण उनकी मां सदमे में है। तबीयत खराब हो गई है। स्थानीय लोग उनका डॉक्टर से इलाज करवा रहे हैं…………..”

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क। बिहार के मुजफ्फरपुर में अपराध चरम सीमा पर है। अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल है।

      बीती देर रात अपराधियो ने सीमा पर तैनात जवान के घर से 20 लाख की चोरी की। पुत्र से संपर्क नहीं होने पर मां की तबियत बिगड़ गई है।

      मामला ज़िले के कांटी थाना क्षेत्र के मधुबन गांव की है। घटना की सूचना ग्रामीणों ने कांटी थाना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

      KANTI CHORI 2सियाचिन बॉर्डर पर तैनात जवान विनित कुमार के पैतृक गांव कांटी थाना क्षेत्र के मधुबन स्थित घर को देर रात चोरों ने निशाना बनाया। करीब 20 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली।

      घर से आभूषण एवं अन्य सामान ले गए। घटना रविवार की देर रात की है। उस वक्त घर मे जवान की माँ आशा देवी अकेली थी। उन्होंने बताया कि तबियत खराब होने के वजह से जल्दी ही रात में खाना खाकर वो अपने कमरे में सोने चली गई।

      जिसके बाद चोर पीछे से घर से घुसा और आराम से घर के सामानों पर हाथ साफ कर फरार हो गया। सुबह जब गृहस्वामी उठी तो देखा कि घर के सभी कमरे में समान बिखरा पड़ा था। आलमारी, गोदरेज सभी को खुला देकर वो बेसुध हो गई।

      KANTI CHORI 1उन्होंने घर के पीछे का दरवाजा भी खुला देखा तब इसकी जानकारी आसपास के लोगो को दिया। इस घटना के बाद फौजी पुत्र से संपर्क नहीं होने के कारण उनकी मां सदमे में है। तबीयत खराब हो गई है। स्थानीय लोग उनका डॉक्टर से इलाज करवा रहे हैं।

      सूचना पर पहुंची कांटी पुलिस घटना की जांच कर रही है। जानकारी मिलने पर पूर्व मंत्री अजित कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होने पुलिस से चोरों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

      पूरे मामले पर एसएसपी मनोज कुमार ने बताया कि रात्रि में चोरी की गई है। वृद्ध महिला की नींद खुली तो उन्हें चोरी के बारे में पता चला। पुलिस की टीम लगातार काम कर रही है। राशि और ज्वैलरी की सूची अभी नही मिली है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!