अन्य
    Thursday, April 18, 2024
    अन्य

      साइबर क्राइम का शिकार बने डीएम, सरकारी खाते से 24 लाख गायब

      SBI में खुले जिला प्रशासन के खाते से साइबर क्राइम के जरिए 24 लाख रुपये की अवैध निकासी की गई है। हैरानी वाली बात यह है कि SBI की जिस शाखा को साइबर अपराधियों ने निशाना बनाया, वह जिला प्रशासन के भवन में ही स्थित है।”

      सीतामढ़ी (अब्दुल माजिद)। बिहार में साइबर अपराधियों ने एक आला अधिकारी को ही चूना लगा दिया है। साइबर क्राइम का शिकार बनने वाले हैं सीतामढ़ी जिले के डीएम राजीव रोशन। अपराधियों ने इस अधिकारी द्वारा संचालित जिला प्रशासन के एक बैंक खाते से 24 लाख रुपये उड़ा दिए।

      सीतामढ़ी प्रशासन को जैसे ही इस वारदात की खबर लगी बैंक कर्मियों समेत जिला प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सीतामढ़ी प्रशासन का एक बैंक खाता सीतामढ़ी के जिला मुख्यालय स्थित एसबीआई बैंक में है।

      पुलिस ने बताया कि साइबर क्राइम के जरिए जो पैसे बैंक खाते से उड़ाए गए हैं, वह ट्रांजैक्शन चेक बुक के जरिए किया गया है। आला अधिकारियों ने बताया कि सीतामढ़ी प्रशासन ने हालांकि उस चेक बुक से एक भी चेक इश्यू नहीं किया है।

      पुलिस ने बताया कि सीतामढ़ी प्रशासन के बैंक खाते से यह रकम 17 से 22 जनवरी के बीच दिल्ली, चेन्नई और देश के कई अन्य हिस्सों से 24 लाख रुपये की यह रकम निकाली गई।

      मामले की जानकारी मिलते ही सीतामढ़ी के डीएम राजीव रोशन ने बैंक पंहुचकर पुरे हालात का जायाजा लिया। उन्होंने बताया कि इस अवैध निकासी में बैंककर्मियों की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता।

      साथ उन्होंने इस मामले में साइबर क्राइम करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने का भी आदेश दिया है। दूसरी ओर बैंक अपनी भूल स्वीकार करते हुये जिला प्रशासन के खाते से गायब पैसों को वापस करने की बात कह रहा है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!