अन्य
    Wednesday, April 24, 2024
    अन्य

      सरयु-रघुवर के बीच आई खटास को दूर करने का हो रहा है प्रयास: गिलुवा

      “राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री से सरयू राय की मुलाकात के मुद्दे का भी लक्ष्मण गिलुवा ने समर्थन करते हुए कहा कि मंत्री और मुख्यमंत्री के बीच उत्पन्न विवाद को वक्त रहते राज्य के अंदर ही सुलझा लिए जाने का भरसक प्रयास किया जाएगा…”

      जमशेदपुर (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज/ संतोष कुमार)। सरायकेला जिले के आदित्यपुर स्थित ऑटो क्लस्टर सभागार में भारतीय जनता पार्टी के कोल्हान क्लस्टर का प्रबुद्धजन सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें कोल्हान के तीनों जिले से भाजपा से जुड़े प्रबुद्धजन बड़ी संख्या में शामिल हुए।

      इस सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि राज्य पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष अशोक साड़ंगी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जेबीतुबिद, राजेश कुमार शुक्ला समेत कोल्हान के तीनों जिलों के भाजपा जिला अध्यक्ष समेत अन्य पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहे।bjp news 1

      सम्मेलन में कोल्हान से सेवानिवृत्त सरकारी पदाधिकारी, अधिवक्ता समेत अन्य प्रबुद्ध जन भी शामिल हुए। इस मौके पर आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार की मजबूत वापसी और बहुमत की सरकार बनाने संबंधित कई प्रमुख मुद्दों पर गंभीर मंत्रणा की गई।

      इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों को भी एकजुट करते हुए नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने की अपील की।

      भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि महागठबंधन से भारतीय जनता पार्टी को रत्ती भर भी फर्क नहीं पड़ने वाला।

      उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव के सभी 14 सीटों पर भाजपा जीत होगी, वहीं राज्य के मंत्री सरयू राय द्वारा अपने ही सरकार के विरोध दिए गए बयान पर लक्ष्मण गिलुवा ने माना कि मंत्री सरयू राय की नाराजगी सरकार से लगातार चल रही है।

      लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि जल्द ही इस मुद्दे पर मंत्री सरयू राय और मुख्यमंत्री रघुवर दास के बीच उत्पन्न विवाद को समाप्त किए जाने की कोशिश की जाएगी।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!