अन्य
    Tuesday, April 23, 2024
    अन्य

      समान वेतन का मामला कोर्ट में, हड़ताल का औचित्य नहीं :रौशन कुमार

      बिहारशरीफ (संवाददाता)।  नालंदा में परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ गुट हड़ताल पर नही है, जबकि प्रारंभिक शिक्षक संघ हड़ताल पर है।  

      परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि समान काम के बदले समान वेतनमान देने का मामला न्यायालय में चल रहा है। विधान सभा में भी यह मामला उठा। तब शिक्षा मंत्री ने कहा था कि न्यायालय के आदेश के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।

      उन्होंने कहा कि जिले में कुछ स्कूलों के शिक्षकों से हड़ताल के नाम पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन शिक्षक स्कूल जा रहे हैं। उनकी उपस्थिति बन रही है तो ऐसे में हड़ताल का औचित्य क्या है।

      जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनका संघ हड़ताल का विरोध करता है।क्योंकि मामला न्यायालय में हैं। फैसला आने के बाद ही आगे का निर्णय लिया जाएगा ।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!