अन्य
    Saturday, April 20, 2024
    अन्य

      सदमा चौक पर लगेगी भगवान बिरसा की 5.60 लाख की प्रतिमा

      “15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर भगवान बिरसा के वंशज व चंदरा तथा सदमा पंचायत के पाहनों द्वारा प्रतिमा का अनावरण कराया जायगा।”

      BHAGWAN BIRSA 2ओरमांझी (आमोद कुमार)। भगवान बिरसा मुंडा जयंती 15 नवंबर को विशेष रूप से मनाने की तैयारी किया जा रहा है। बिरसा मुंडा की स्मारक समिति द्वारा सदमा चौक ओरमांझी में 5.60 लाख की लागत से तैयार बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित किया जाएगा।

      प्रतिमा स्थापना को लकर सदमा में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर समिति की एक बैठक किया गया है।

      इसकी जानकारी समिति के अध्यक्ष हरिलाल मुंडा व सचिव बाबूलाल महली ने दी और बताया कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर भगवान बिरसा के वंशज व चंदरा तथा सदमा पंचायत के पाहनों द्वारा प्रतिमा का अनावरण कराया जायगा। जिसमें प्रखंड के जनप्रतिधि, समाजसेवी व ग्रामीण सहित कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति रहेगी।

      साथ ही बताया कि सदमा व चंदरा पंचायत के गामीणों द्वारा आर्थिक सहयोग से भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का निर्माण कराया जा रहा है।

      बैठक में मुख्य रुप से चंदरा पंचयात के मुखिया सह समिति के कोषाध्यक्ष रमेशचंद्र उरांव, डॉ. बिरसा उरांव, विशेश्वर तिर्की, लोकन मुंडा, प्रेम महली, रवि मुंडा, रंजीत पाहन, एतवा मुंडा, साधो मुंडा, शुमेश्वर मुंडा, करमचंद प्रदीप, हैदर अंसारी, रशीद अंसारी, बिगु मुंडा, राजेंद्र महतो,  भगत उरांव, राजनाथ उरांव, सुरेंद्र महतो, मंसा उरांव, रमेश उरांव, दिनेश उरांव सहित समिति ग्रामीण कई उपस्थित थें।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!