अन्य
    Wednesday, April 24, 2024
    अन्य

      शर्मनाक है भूख से मौत, नोटबंदी और जीएसटी भी गलतः शत्रुघ्न सिन्हा

      रांची (संवाददाता)। अभिनेता से राजनेता बने बीजेपी के सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा ने झारखंड के सिमडेगा और झरिया में भूख से हुई मौत तो लेकर कहा कि अगर यह सही घटना है तो बडा ही शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। इस पर सरकार को गंभीर होना चाहिए।

      गैर राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल होने आये शॉटगन से जब भूख से हुई मौत के सवाल पर जब उनकी प्रतिक्रिया ली गयी तो उन्होंने पहले तो कहा कि राजनीतिक सवालों का जवाब नहीं देंगे, लेकिन फौरन ही इस मुद्दे पर गंभीर हो गये और कहा कि ऐसी घटना शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है,  भविष्य में ऐसी घटनाएं घटित ना हो इसके लिए सरकार को ध्यान देना चाहिए।

      नोटबंदी गलत है तो गलत है

      पार्टी का सांसद होने के बावजूद प्रधानमंत्री से लेकर सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाने को लेकर माहिर शत्रुधन सिन्हा ने एक बार फिर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि नोटबंदी गलत है तो गलत है। उन्हें सच्चाई कहने में कोई संकोच नहीं है।

      शत्रुधन सिन्हा ने जीएसटी को लेकर भी सरकार को कटघरे में खडा किया। उन्होंने कहा कि जीएसटी से लोग परेशान हो गये है। जीएसटी के अंदर भी कई जीएसटी है। जिससे व्यापारी वर्ग खासा परेशान है। जीएसटी की वजह से लोग बेरोजगार हो गये है।

      उन्होंने कहा कि सरकार से यह कदम कही से जायज नहीं ठहराया जा सकता है।

      सच कहना अगर बगावत है तो समझो हम बागी हैं

      पिठौरिया के चित्रगुप्त नगर में शत्रुधन सिन्हा ने चित्रांश सिटी में जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा का अनावरण किया इस मौके पर शत्रुधन सिन्हा ने कहा कि वे जयप्रकाश नारायण से काफी प्रेरित हुए है। उनके वे अनुयायी है। उन्होंने ही सिखाया है कि सच्चाई से डरना नहीं चाहिए। इसलिए वे सच्चाई कहने से ना तो डरते है औरे ना ही हिचकते है।

      फिल्मी स्टाईल में उन्होंने कहा कि सच कहना अगर बगावत है तो समझो हम बागी है। उन्होंने यह भी कहा कि सच्चाई कहने में वे किसी भी हद तक जा सकते है।

      इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, एबीकेएम के प्रदेश अध्यक्ष प्रणव कुमार बब्बू भी उपस्थित थे।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!