अन्य
    Friday, April 19, 2024
    अन्य

      शर्मनाक नालंदा, अब पंचायत समिति सदस्या की सरेराह छेड़खानी का वीडियो वायरल

      सुशासन बाबू का नालंदा इन दिनों लड़कियों के साथ छेड़छाड़ के वायरल वीडियो को लेकर सुर्खियों में है। जिले में पिछले महीने से लगभग आधा दर्जन ऐसे विडियो वायरल हो चुके हैं। जिनमें लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता की गई है…..”

      nalanda girl vedio viral 4

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज (राजीव रंजन)। ज्ञान एवं संतो की भूमि नालंदा पर न जाने ऐसे दरिंदे  कितने रावण और कंस  पैदा हो गए हैं, जहां लड़कियों के साथ अभद्रता और छेड़छाड़ किया जाता है और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की जाती है। यहां लड़कियों, क्या लड़कों के साथ भी अमानवीय व्यवहार जैसे वीडियो वायरल हुए।nalanda girl vedio viral 1

      सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखने वाली सुशासन के शासित नालंदा प्रशासन की अगली कड़ी में फिर से एक महिला जनप्रतिनिधि से गैंग रेप करने की कोशिश की गई और विडियो वायरल कर दिया गया।

      जानकारी के अनुसार चंडी प्रखंड के एक पंचायत की महिला जनप्रतिनिधि के साथ दो बदमाशों ने चेरो ओपी इलाके के घनी झाड़ी में गैंगरेप का प्रयास किया। महिला अपने एक पुरुष रिश्तेदार के साथ झाड़ी के इलाके से गुजर रही थी। उसी दौरान बदमाश ने महिला को पकड़ लिया।

      जिसके बाद रिश्तेदार ने महिला को बदमाशों से बचाने के लिए अथक प्रयास करने लगा। लगातार महिला को बचाने के लिए बदमाशों से भिड़ते विडियो में देखा जा सकता है।

      महिला को छेड़ते हुए बदमाश का एक सहयोगी वीडियो बना रहा है। महिला भी बदमाश का जोरदार विरोध कर रही है। तत्पश्चात घटना के बाद बदमाशों ने वीडियो वायरल कर दिया।

      चेरो ओपी प्रभारी राकेश कुमार ने एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ को बताया कि इसकी जानकारी कल यानी 9 सितबंर को हुआ। पीड़िता चंडी प्रखंड की जनप्रतिनिधि है।

      nalanda girl vedio viral 3

      आपको बता दें कि सुशासन बाबू के गृह जिले नालंदा में वीडीओ वायरल होने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसका ताजा उदाहरण चंडी क्षेत्र में हुए लड़की के साथ छेड़छाड़ का वायरल वीडियो है जिसमें कि वीडियो में स्पष्ट दिख रहा एक लड़का के प्रति नालंदा पुलिस अभी अनुसंधान की बात कर रही है।

      छेड़खानी की घटनाओं में लगातार इजाफा हुआ है। इसके साथ ही सुशासन की कुशासित नालंदा में हर पल एक बेटी किसी दरिन्दे का शिकार हो रही है।   

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!