अन्य
    Saturday, April 20, 2024
    अन्य

      शराब व शवाब की यूं स्टडी करने गए थे बिहार विधान सभा के ये माननीय!

      “इस स्टडी टूर में सिर्फ आरजेडी ही नहीं, जेडीयू और बीजेपी के विधायक भी शामिल थे…..”

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज (खबर मंथन)। मणिपुर में स्टडी टूर पर गए बिहार के चार विधायक रंगरलियां मनाते पकड़े गए हैं। इनमें जेडीयू, राष्ट्रीय जनता दल  और बीजेपी के विधायक शामिल हैं।

      बिहार के ये सभी विधायक भारत-म्यांमार सीमा पर मौजूद मोरेह शहर में लड़की के साथ ज़बरदस्ती नाचते हुए कैमरे में कैद हो गए हैं। इस स्टडी टूर में सिर्फ आरजेडी ही नहीं जेडीयू और बीजेपी के विधायक भी शामिल थे।wine girl

      इम्फाल टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक बिहार के विधायक लड़की के कंधे पर हाथ रखे हुए दिख रहे हैं। हालांकि लड़की बार-बार उनका हाथ हटाने की कोशिश कर रही है। उनके साथ चार अन्य लोग भी मौजूद है।

      वायरल हुए वीडियो में विधायक लड़कियों के साथ दिन के उजाले में नाचते हुए नज़र आ रहे है। नाचते हुए वह अचानक मुड़ते हैं और वहां मौजूद लड़की को जबरदस्ती गले लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

      विधायक यदुवंश कुमार यादव तीन अन्य विधायकों के साथ एक जून को बिहार विधान सभा की आंतरिक संसाधन और केंद्रीय सहायता पर समिति सदस्य के तौर पर मोरेह के दौरे पर गए थे।

      विधानसभा क्षेत्र से विधायक और समिति के अध्यक्ष यादव ने विधायकों की टीम का नेतृत्व किया, जिसमें भाजपा के विधायक सचिन प्रसाद सिंह, जद (यू) के विधायक राज कुमार राय और राजद के अन्य विधायक शामिल थे।

      इन सदस्यों ने एनडीए सरकार की एक्ट ईस्ट पॉलिसी के तहत उठाए जा रहे विकास कार्यक्रम का जायजा लेने के लिए मणिपुर का दौरा किया था।

      इम्फाल टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, विधायकों को मणिपुर राज्य विधान सभा के कर्मचारी निर्देश दे रहे थे। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चला है कि वीडियो में दिख रहे पुरुष समिति के अन्य सदस्य थे या नही। रिपोर्ट में बताया गया है कि लड़की की उम्र कम थी। (तस्वीर व वीडियो साभारः इम्फाल टाइम्स)

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!