अन्य
    Friday, April 19, 2024
    अन्य

      वे ऑफ़ बुद्धा का यूं हो रहा विकास, सीएम ने किया नए रोपवे निर्माण का निरीक्षण

      “दरअसल रत्नागिरी पर्वत पर अवस्थित विश्वशांति स्तूप तक जाने के लिए वर्तमान समय में एक सीट वाली रोपवे है, जबकि नए रोपवे में एक साथ आठ लोग के बैठने की सुविधा होगी….”

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क। बिहार के सीएम नीतीश कुमार राजगीर दौरे के दूसरे दिन प्रातः नए रोपवे के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने रोपवे परिसर के सौंदर्य करण के बारे में भी अधिकारियो से विचार विमर्श किया। CM RAJGIR 7

      बता दें कि 25 अक्टूबर को विश्वशांति स्तूप के स्वर्ण जयंती समारोह और प्रकाश पर्व को लेकर व्यापक पैमाने पर तैयारी की जा रही है।

      इस समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ साथ चीन, जापान सहित कई बौद्ध देशो के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।  रोपवे निरिक्षण के बाद सीएम सर्किट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने राजगीर के अन्य ऐतिहासिक स्थलों के विकास के ऊपर चर्चा की।

      सीएम के साथ ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी के अलावे सीएम के सलाहकार अंजनी कुमार सिंह, प्रधान सचिव चंचल कुमार, डीआईजी राजेश कुमार एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद हैं।

      इसके अलावे अन्य क्षेत्रो का भी विकास व्यापक पैमाने पर की जा रही है । जू सफारी ,जरासंध का अखाडा, जेठियन जंगल से राजगीर तक आने वाले ,वे ऑफ़ बुद्धा का व्यापक पैमाने पर विकास किया जा रहा है।CM RAJGIR 3

      पहाड़ों के बीच यह बुद्धा मार्ग काफी रमणिक बनाया जा रहा है। इक्को फ्रेंडली यह जोन राजगीर आने वाले देशी और विदेशी सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। यही नहीं  इस मार्ग पर प्राकृतिक छठा के साथ दुर्लभ पंक्षियां भी आपको देखने को मिलेगी।

      जेठियन से राजगीर तक करीब 12 किलोमीटर के इस मार्ग में कोई भी मोबाइल टावर नहीं है जिसके कारण यह इलाका पूरी तरह इक्को फ्रेंडली है।

      हाँ आप इस बात का ध्यान रखें कि जितने भी समय आप इन जंगलो की सैर करेंगे, उतने समय तक आपका मोबाइल काम नहीं करेगा।

      इन जंगलो और पुरातात्विक अवशेषों के आस पास का विकास राज्य सरकार की पहल पर वन एवं पर्यावरण विभाग और भारतीय पुरातत्व विभाग के द्वारा कराई जा रही है जिसमे बिहार सरकार ने भी आर्थिक सहयोग प्रदान किया है।CM RAJGIR 2 CM RAJGIR 4 CM RAJGIR 6 CM RAJGIR 5

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!