अन्य
    Saturday, April 20, 2024
    अन्य

      विषाक्त भोजन खाने से कस्तूरबा की 200 छात्राएं बीमार, 50 की हालत गंभीर

      कस्तूरबा गांधी विद्यालय चाईबासा की 62 छात्राएं के फूड पॉइजनिंग से डायरिया की शिकायत की सूचना मिली। सिविल सर्जन को सभी पीड़ितों के समुचित इलाज की व्यवस्था का निर्देश दिया गया है। सभी का इलाज चल रहा हैं। इस संबंध में एक जांच समिति बनाकर रिपोर्ट देने को कहा गया है…..श्री बन्ना गुप्ता, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, झारखंड सरकार।

      चाईबासा (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। स्कूली शिक्षा विभाग द्वारा संचालित कस्तूरबा विद्यालयों में एक बार फिर अव्यवस्था का मामला सामने आया है।

      मामला है पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय स्थित चाईबासा कस्तूरबा गांधी विद्यालय का। यहां बासी खाना खाने से विद्यालय खिलाफ 200 से अधिक छात्राएं फूड प्वाइजनिंग की शिकार हो गएCHAIBASA KASTURBA SCHOOL 1

      सभी छात्राओं को रात से ही उल्टियां एवं पेट दर्द हो रहा है। विद्यालय की लगभग 50 से अधिक गंभीर अवस्था के छात्राओं को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि अन्य पीड़ित छात्राओं का स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विद्यालय में ही इलाज किया जा रहा है।

      प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रात में इन छात्राओं ने दिन का बासी खाना खाया था। उसके बाद से सभी छात्राओं को पेट दर्द होने लगा एवं उल्टियां आने लगी। किसी तरह विद्यालय की मॉडल एवं शिक्षिकाओं ने दवा देकर ठीक करने का प्रयास किया।

      परंतु सुबह तक स्थिति गंभीर होने पर मामले की जानकारी शिक्षा विभाग को देते हुए स्वास्थ्य विभाग को भी इसकी जानकारी दी गई। आनन-फानन में 5 एंबुलेंस आज का गंभीर अवस्था में पीड़ित छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

      वही सदर अस्पताल में बेड खाली नहीं होने पर एक एक बेड पर 3-4 छात्राओं को लिटा कर इलाज किया जा रहा है।

      Untitled 1इस घटना से एक बार फिर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की अव्यवस्था सामने आया है। बासी खाना दिए जाने की बात से विद्यालय संचालन की अव्यवस्था पर मुहर लग रही है।

      हालांकि इस मामले में अब तक विद्यालय प्रबंधन या शिक्षा विभाग की ओर से कोई भी कुछ बताने से इंकार कर रहे हैं।

      उधर घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला के उपायुक्त अरवा राजकमल ने अस्पताल जाकर पीड़ित बच्चों से मिले एवं उचित इलाज का अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया।

      वहीं पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद उपायुक्त एक कमेटी गठित कर मामले की जांच का आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि मामला गंभीर है एवं जिम्मेवार व्यक्ति पर निश्चित कार्रवाई की जाएगी।

      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=Hx3g4k6okEA[/embedyt]

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!