अन्य
    Saturday, April 20, 2024
    अन्य

      वंचित बीएड छात्रों ने बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर खिलाफ मोर्चा खोला

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज (दीपक विश्वकर्मा)। सत्र 2017-19 के बीएड के छात्रों को मगध यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित होने वाले STET परीक्षा में फार्म से वंचित किये जाने के विरोध में पास आउट छात्र छात्राओं ने बिहार शरीफ के अस्पताल चौक पर जाम करते हुए बोर्ड के अध्यक्ष आंनद किशोर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिसके कारण शहर की यातायात व्यस्था चरमरा गयी।

      1 2प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि पिछले बार पास आउट छात्रों को मौका दिया गया था। मगर इस बार आनंद किशोर के इशारे पर सत्र 17- 19 के पास आउट छात्रों को पूरे बिहार में मौका नही दिया गया है। जिसके कारण 15000 छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो गया।

      उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री और बोर्ड के अध्यक्ष को इस वेकेंसी पर पुनः विचार हमलोगों को मौका दें, अन्यथा हमलोग चरणबद्ध आंदोलन करने पर बाध्य हो जाएंगे।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!