अन्य
    Wednesday, April 24, 2024
    अन्य

      लो कर लो बात, युवती ने युवक को किडनैप कर शादी रचाया !

      “ई नालंदा है भई। वह भी सीएम नीतीश कुमार उर्फ सुशासन बाबू का गृह जिला। यहां कुछ भी संभव है। सब कुछ पुलिस की मर्जी पर निर्भर करता है कि वह कितनी पड़ताल के बाद क्या प्राथमिकी दर्ज करता है और किस स्वार्थ में क्या अनुसंधान करता है। कोर्ट में मामले का हश्र कुछ भई हो, लेकिन पुलिस की कमाई के अतुल्नीय कारनामें बेरोकरोक जारी हैं….”  

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क (दीपक विश्वकर्मा)। प्रेम प्रसंग में आज तक आपने लड़के को लड़की का अपहरण करते सुना होगा, मगर नालंदा में लड़की ने ही लड़के का अपहरण कर शादी रचा लिया।

      इधर लड़के वालों ने लड़की और उसके परिवार के ऊपर अपहरण का एफआईआर करा दिया। एफआईआर दर्ज होने के बाद लड़की के परिवार वाले परेशान हो गए।

      मामला न्यायालय पहुंचा और लड़के ने कोर्ट में बयान दिया की हमारा अपहरण नहीं हुआ था, बल्कि हम दोनों अपनी मर्जी से घर छोड़ कर भागे थे। तब जा कर लड़की वालो को राहत मिली।SHADI

      यह अजीबो गरीब घटना बिहार थाना इलाके के हाजीपुर मोहल्ले की है। दरअसल हाजीपुर की काजल और नीम गंज के राहुल के बीच कई वर्षो से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

      दोनों यह जानते थे की परिवार वाले उन्हें एक नहीं होने देंगे। अंततः दोनों समाज और जाति के बंधन को तोड़ते हुए घर से भाग निकले और धनेश्वरघाट मंदिर में शादी रचा ली।

      शादी के बाद दोनों दिल्ली चले गए। दिल्ली जाने के बाद लड़के के परिवार वाले बौखला गए और बिहार थाने में 13 जून को लड़की और परिवार वालो के विरुध्द नामजद प्राथमिकी दर्ज करवा दी।

      इधर जब पुलिस ने दविश बनाना शुरू किया तो राहुल बिहार शरीफ पहुंचा और कोर्ट में लड़की के पक्ष में बयान दिया।

      बयान के पहले लड़की और उसके परिवार वाले हिरासत में थे। जैसे ही कोर्ट का आदेश आया। पुलिस ने लड़की और उसके परिवार वालो को छोड़ दिया।

      लड़की का कहना है कि हम दोनों का सच्चा प्यार है और दुनिया की कोई ताकत हमें अलग नहीं कर सकती

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!