अन्य
    Thursday, April 25, 2024
    अन्य

      लूट-हत्या कांड में थानाध्यक्ष पर गंदा आरोप लगाने वाली विधवा का देवर समेत 4 धराए

      “नालंदा जिले के दीपनगर थानाध्यक्ष धर्मेंन्द्र कुमार पर अपने आरोपी परिजनों को बचाने की मंशा से घटिया संगीन आरोप लगाने वाली महिला से जुड़ा एक सनसनीखेज सूचना सामने आई है….”

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। नालंदा थाना पुलिस ने कांड संख्या-14/19 दिनांकः 08.02.2019 एवं 20/19 दिनांकः 13.02.2019  की पड़ताल के बाद अब तक 4 लोगों को दबोचने में कामयाबी हासिल की है।

      नालंदा थानाध्यक्ष शशि रंजन द्वारा बीते दिन दबोचे गए लोगों में संटु कुमार पिता इन्दर पासवान, रवि पासवान पिता रामाश्रय प्रसाद, धर्मराज कुमार पिता रामाश्रय पासवान सभी निवासी गांव टुल्लाचक, नालंदा एवं रामधनी पासवान पिता चन्द्रदेव पासवान निवासी गांव मणिचक, दीपनगर बताये जाते हैं।

      विश्वस्त सूत्रों के अनुसार लूट-हत्या कांड में दबोचे गए लोगों में रामधनी पासवान जहां उस महिला का देवर है, जिसके द्वारा दीपनगर थानाध्यक्ष पर मारपीट करने के साथ शारीरिक दुर्व्यवहार करने का आरोप मीडिया के जरिए लगाया गया था। जबकि राजू पासवान से भी उक्त विधवा महिला के करीबी संबंध होने की बात सामने आई है।

      बता दें कि विगत दिनों नालन्दा थाना क्षेत्र के कुंडलपुर रोड में सड़क लुटेरों ने लूट का विरोध करने पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

      उस युवक की शिनाख्त दीपनगर के कोरई गांव निवासी योगेंद्र यादव का 18 वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार के रुप में हुई थी, जो बिहारशरीफ के गढ़पर मोहल्ले में किराया पर रहकर पढ़ाई करता था। रात में बाइक से गांव लौट रहा था।

      उसी दौरान बदमाश रास्ते में युवक से लूटपाट करने लगे। बदमाशों ने उसकी बाइक लूट ली। लेकिन इसके बाद युवक ने मोबाइल लूटने का विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी थी।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!