अन्य
    Thursday, April 25, 2024
    अन्य

      लाइसेंसी पिस्टल लेकर चल रहे विधायक अनंत सिंह के 8 समर्थक अरेस्ट

      “पुलिस की दलील है कि आदर्श आचार संहिता लागू होने की अवधि में हथियारों के साथ चलना गैरकानूनी है। इसके अलावा सभी लोग काली फिल्म लगी गाड़ियों में चल रहे थे….”

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज (आर्यावर्त)। मोकामा के निर्दलीय विधायक अनंत सिंह के 8 समर्थकों को मोकामा थाना ने हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए लोग एक पिस्टल और 25 गोलियों के साथ घूम रहे थे। सबों को मोकामा थाना में लाकर रखा गया है।

      दंडाधिकारी की मौजूदगी में मोकामा बाईपास पर गाड़ियों की चेकिंग के दौरान कर्मवीर यादव उर्फ लल्लू मुखिया को हिरासत में लिया गया। उसके साथ रविंदर यादव नाम के एक व्यक्ति को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।anant singh 1

      लल्लू मुखिया की गाड़ी से एक लाइसेंसी पिस्टल और 25 गोलियां बरामद हुई है। हिरासत में लिए गए रविंद्र यादव ने बताया है कि उसने अपना लाइसेंस पुलिस को दिखाया है।

      बिहार में काली फिल्म लगी गाड़ियों पर प्रतिबंध लगा हुआ है। हिरासत में लिए गए सभी लोगों को मोकामा थाना लाया गया है और प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है।

      अनंत सिंह का काफी खास माना जाने वाला लल्लू मुखिया कुछ दिनों पहले ही जेल से छूटा था। बाढ़ थाना की पुलिस ने माघी पूर्णिमा के अवसर पर लाइसेंसी हथियारों के बल पर गाड़ियों से रंगदारी वसूलने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया था।

      जमानत पर कुछ दिन पहले जेल से छूटने के बाद लल्लू मुखिया एक बार फिर हथियार के साथ हिरासत में ले लिया गया है।

      हिरासत में लिए गए लोगों ने बताया कि वे लोग निजी पारिवारिक काम से जा रहे थे तथा उनके पास पिस्टल का लाइसेंस रहने के बावजूद हिरासत में लिया गया है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!