अन्य
    Wednesday, April 17, 2024
    अन्य

      राष्ट्रीय कायस्थ विचार मंच से राष्ट्रीय अध्यक्ष अरूण कुमार वर्मा बर्खास्त

      जमशेदपुर (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। झारखंड, दिल्ली तथा नोएडा की कायस्थ संगठन राष्ट्रीय कायस्थ विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरूण कुमार वर्मा को अनुशासनहीनता तथा मंच के सदस्यों को अपमानित करने के आरोप में उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष से बर्खास्त कर दिया गया।

      action 1
      कायस्थ संगठन राष्ट्रीय कायस्थ विचार मंच के राष्ट्रीय वर्खास्त अध्यक्ष अरूण कुमार वर्मा …

      इस आशय की जानकारी इस मंच के संस्थापक सदस्य तथा पूर्व राष्ट्रीय सचिव दिवाकर सिन्हा ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

      मंच के संस्थापक सदस्य दिवाकर सिन्हा ने एक्सपर्ट मीडिया न्यूज को बताया कि 22 अप्रैल को बिहार के आरा में एक सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अरूण कुमार वर्मा भाग लेने गए हुए था। जहाँ उन्होंने गैर जिम्मेदाराना बयान देते हुए अपने ही मंच के झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सह राष्ट्रीय सचिव के खिलाफ अशोभनीय तथा असभ्य शब्दों का  प्रयोग  किया गया था।

      उनके द्वारा दिए गए  अर्मयादित बयान की वीडियो जब ग्रुप में वायरल होने लगें तब सभी प्रदेश के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की शिकायत राष्ट्रीय संयोजक से की।

      सदस्यों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पूर्व राष्ट्रीय सचिव  दिवाकर सिन्हा पर लगाए आरोप की निंदा की तथा कहा कि श्री सिन्हा तन मन तथा धन से मंच से जुड़े हुए हैं।

      इस मंच के निर्माण में उनका उल्लेखनीय योगदान है। उन्होंने इस मंच को कई राज्यों में पहचान भी दिलाई है। वे मंच के एक कर्तव्यनिष्ठ पदाधिकारी हैं।

      बताया जाता है कि बिहार के आरा में हुई बैठक में बिहार प्रदेश सह राष्ट्रीय महामंत्री सुमन कुमार मल्लिक को भी नहीं बुलाया गया।जिससे नाराज होकर उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रीय संयोजक को भेज दिया है।

      सनद रहे कि इसी वर्ष 14 फरवरी को झारखंड में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अरूण कुमार वर्मा को राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया था।

      लेकिन श्री वर्मा लगातार राष्ट्रीय संयोजक को भी अपमानित करते रहे थें ।यहाँ तक कि वे उनकी बात भी नहीं मानते थे। उनकी भी बात वे नहीं सुन रहे थे।

      राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अनुशंसा पर राष्ट्रीय संयोजक विजय प्रकाश श्रीवास्तव ने अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए आरा में 22 अप्रैल की बैठक को गैर संवैधानिक करार देते हुए तत्काल प्रभाव से राष्ट्रीय अध्यक्ष अरूण कुमार वर्मा का मनोनयन रद्द करते हुए पद और संस्था से मुक्त कर दिया गया। साथ ही कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया।

      अब 29 अप्रैल को जमशेदपुर में राष्ट्रीय कायस्थ विचार मंच की कोर कमिटी की एक बैठक होगी जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। जिसमें राष्ट्रीय संयोजक समेत विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!