अन्य
    Friday, April 26, 2024
    अन्य

      रात में मीटर चेक करने गये नगरनौसा जेई को ग्रामीणों ने पीटा, गंभीर हालत में पटना रेफर

      नगरनौसा (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। नालंदा जिले के नगरनौसा थाना क्षेत्र के भदरु डीह गांव में शुक्रवार के देर रात मुख्यमंत्री विधुत संबंध निश्चय योजना (हर घर बिजली) के तहत चलाये जा रहे कार्यक्रमों के सत्यापन करने पहुंचे नगरनौसा कनीय विधुत अभियंता रंजन कुमार पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया। जिससे उसका सिर फट गया। गंभीर रुप से घायल जेई को बेहतर ईलाज के लिये पटना रेफर कर दिया गया है।

      इस सम्बंध में विधुत आपूर्ति आवर प्रमंडल चंडी के सहायक अभियंता आकाश कुमार गुप्ता  ने स्थानीय थाना में जेई की जान से मारने के उद्देश्य से हमला करने को लेकर तीन नामजद सहित 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने को लेकर आवेदन दिया है।NAGARNAUSA JE CRIME 1

      विधुत आपूर्ति आवर प्रमंडल चंडी के सहायक अभियंता आकाश कुमार गुप्ता ने कहा कि शुक्रवार की रात करीब 8 बजे वे अपने साथ कनीय विधुत अभियंता  नगरनौसा रंजन कुमार, मानव बल जितेंद्र पासवान एवं एस एम एस कम्पनी के कर्मचारी के साथ मुख्यमंत्री विधुत संबंध निश्चय योजना (हर घर बिजली) के अंतर्गत ग्राम पंचायत राज भुतहाखार के भदरु डीह गांव में उपभोक्ताओं को विधुत सम्बंध देने के कार्य का सत्यापन करने गया।

      इस क्रम में श्रीमती पार्वती देवी पति योगेंद्र प्रसाद के घर मीटर को बिलिंग सायकिल में जोड़ने हेतु पहुंचा तो पार्वती देवी उनके पति योगेंद्र प्रसाद एवं सुबोध कुमार द्वारा यह कहते हुए की हम लोग मुफ्त में बिजली जलाएंगे, तुम लोग मीटर लगाने वाले कौन होते हो। यह कह 15 अज्ञात लोगों के साथ मिल हमलोगों पर ईट-पथर, लाठी-डंडे से हमला कर दिया।

      इस क्रम में नगरनौसा कनीय विधुत अभियंता रंजन कुमार को जान से मारने की कोशिश की गई। जिससे वे गम्भीर रूप से जख़्मी हो गए। वे लोग किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे और घायल नगरनौसा कनीय विधुत अभियंता रंजन कुमार को उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरनौसा में कराया। जहाँ उन्हें वेहतर उपचार के लिए पटना भेज दिया गया।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!