अन्य
    Saturday, April 20, 2024
    अन्य

      राजाराम का तकनीकी जदयू से कोई संबंध नहींः नवीन

      बिहारशरीफ (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)।  नालंदा जिले में बहुचर्चित लड़की छेड़खानी करने का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें मुख्य अभियुक्त राजाराम नामक युवक है, जो अपने आप को तकनीकी जदयू नगरनौसा के प्रखंड अध्यक्ष बताता है।

      jdu coment 1मगर खबर प्रकाशित होने के बाद नालंदा जिला के जदयू तकनीकी के जिलाध्यक्ष नवीन कुमार ने कहा कि यह वास्तविक में तकनीकी प्रकोष्ठ नगरनौसा के प्रखंड अध्यक्ष के पद पर नहीं है और न ही पार्टी के तकनीकी प्रकोष्ठ के किसी भी पद पर है। यह बेबुनियाद एवं असत्य है।

      उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में ऐसे लोगों के लिए जगह नहीं है। यह घटना बहुत ही शर्मिंदा पूर्ण है। इस पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए और सख्ती से कर्रवाई किया जाए।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!