अन्य
    Thursday, April 25, 2024
    अन्य

      राजमणी की रूह का इंतकाम, कोल्हान में भाजपा का सुफड़ा साफ!

      इसके साथ एक और सच्चाई भी है कि अब दुबारा राजमणी जैसी नेत्री न भाजपा को मिल सकती है और न नगर निगम को…..…”

      rajmani1सरायकेला (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)।  भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष और लगातार तीन बार आदित्यपुर नगर निगम/ परिषद की पार्षद रही दिवंगत राजमणी देवी को जिस तरह से जिलाध्यक्ष के पद से बेदखल कर जिस तरह से एक कागजी नेत्री के हाथों में महिला मोर्चा की कमान सौंपी गई,  राजमणी भले ही जीते जी उस दर्द को पचा गई, मगर उनकी रूह ने अपना इंतकाम ले लिया।

      आज सरायकेला- खरसावां के साथ समूचे कोल्हान से भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया। वैसे पूरे कोल्हान का ज़िक्र यहां इसलिए किया गया है, क्योंकि कोल्हान के एक सीट चक्रधरपुर पर प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ भी चुनाव लड़े और हार गए।

      हालांकि गिलुआ इससे पूर्व प्रचंड मोदी लहर में लोकसभा चुनाव में हार कर फजीहत करवा चुके हैं वो भी महिला नेत्री के ही हाथों। महिलाओं के सम्मान की का ढिंढोरा पीटनेवाली भाजपा अपनी ही पार्टी की शेरनी सरीखे नेत्री का पर कुतरने से भी नहीं चूकि और उन्हें पद से हटा दिया।

      mahli
      गणेश महाली…

      वैसे इसके पीछे जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, लगातार दूसरी बार सरायकेला सीट से हारनेवाले जिला महामंत्री गणेश महाली और मेयर विनोद श्रीवास्त का भी बड़ी भूमिका रही है। क्योंकि राजमणी के मामले में सभी ने चुप्पी साध रखी थी।

      gilua
      लक्ष्मण गिलुआ………

      राजमणी देवी आज भले इस दुनिया में नहीं रही मगर उनके रूह ने अपना इंसाफ कर लिया। भाजपा नेता गणेश महाली राजमणी देवी को बड़ी बहन कहकर संबोधित करते थे, मगर जिस वक्त राजमणी देवी के नाम पर भाजपा की समर्पित चापलूस महिला नेत्रियों ने साजिश रचा उस वक्त उन्होंने चुप्पी साध ली।

      3
      उदय सिंहदेव…….

      वहीं टाटा मुख्य अस्पताल में राजमणी देवी को जिला महिला मोर्चा की कमान संभालने की जिम्मेवारी लेने की गुहार लगाने वाले जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने भी एन वक्त पर चापलूस नेत्रियों के मामलों में मौन समर्थन कर दिया।

      आज न गिलुआ बचे, न महाली, न उदय सिंहदेव खरसावां और ईचागढ़ में ही भाजपा का किला बचा पाए। भले लोग रघुवर दास को भाजपा की दुर्गति के लिए जिम्मेवार मान रहे हों मगर एक कड़वी सच्चाई यह भी है।

      अब ये भी दिलचस्प होगा कि राजमणी देवी की मौत के बाद आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 29  से चुनावी मैदान में क्या राजमणी देवी के परिवार को भाजपा उतारती है या यहां भी साजिश करती है।

      वैसे सूत्र बता रहे हैं कि राजमणी देवी के बड़े बेटे अपनी मां की विरासत को आगे ले जाने की तैयारी में जुट गए हैं।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!