अन्य
    Saturday, April 20, 2024
    अन्य

      राजधानी एक्सप्रेस में परोसा विषाक्त भोजन, 50 से अधिक यात्री बीमार

      “कई बार शिकायत किये जाने के बाद भी ट्रेन अधीक्षक तथा अन्य रेल स्टाफ ने कोई ध्यान नही दिया….”

      बोकारो (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस में विषाक्त भोजन से 50 से ज्यादा यात्रियों की तबीयत बिगड़ गई। जिससे हड़कंप मच गया।rajdhani rail crime 1

      उल्टी और दस्त की शिकायत पर बोकारो रेलवे स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस को रोक कर सभी बीमार यात्रियों का इलाज किया गया। इससे पहले यात्रियों ने गोमो स्टेशन पर भी हंगामा किया।

      यात्रियों ने पेट में दर्द, उल्टी और लूज मोशन की शिकायत की लेकिन, ध्यान नहीं दिया गया। यात्री रात पर हलकान-परेशान रहे।

      अंत में जब यात्रियों ने हंगामा किया, तब रेल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी हरकत में आये।

      यात्रियों का आरोप है कि कई बार शिकायत किये जाने के बाद भी ट्रेन अधीक्षक तथा अन्य रेल स्टाफ ने कोई ध्यान नही दिया।

      आरपीएफ द्वारा पेंटरी कार संचालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए रेलवे के अफसरों को लिखे जाने के बाद यात्री शांत हुए।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!