अन्य
    Thursday, April 18, 2024
    अन्य

      राजद विधानसभा में उठाएगा राजगीर ‘पुलिस उत्पीड़न’ कांड का मुद्दा

      सबसे शर्मनाक बात है कि यहां ‘आरसीपी टैक्स’ देकर के जो भी पदाधिकारी यहां पोस्टिंग करवाते हैं, ये पदाधिकारी गुंडा का रुप धरके बर्बरता पूर्वक कार्य करते हैं। उन्हें कुछ फिक्र नहीं रहती। जाति खास के साथ घृणाभाव दिखाते हैं”

      राजगीर (नीरज)। उक्त बातें जिला युवा राजद अध्यक्ष सुनील यादव ने राजगीर अनुमंडल अस्पताल में पुलिस द्वारा उत्पीड़ित सभी 5 वनकर्मियों की हालत जानने के बाद मीडिया से कही।

      उन्होंने कहा कि वे सारे मामले का त्तकाल संदेश अपने पार्टी व बिहार विधानसभा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को देगें और यह मुद्दा विधानसभा में सर्वोपरि तौर पर उठवाने का काम करेंगे। ताकि इस तरह की अन्य घटना न हो।

      श्री सुनील यादव ने आगे कहा कि यहां महादलित को भी पूछकर पुलिस ने उत्पीड़ित किया। राजगीर महादलित का क्षेत्र है। विधानसभा है। यहां का विधायक रुलिंग पार्टी का महादलित है, लेकिन वे ऐसी घटनाओं पर चुप है। उन्हें शर्म आनी चाहिए कि ऐसी घटनाओं पर भी आवाज नहीं उठाते। ऐसे लोग स्वभिमान के लिये राजनीति नहीं करते, पेट के लिए करते हैं।

      इसके पूर्व जिला राजद अध्यक्ष हिमायू अख्तर तारिक ने कहा कि ये सबसे घिनौनी बात है कि इस पुलिस उत्पीड़न में जाति सूचक शब्दों का उपयोग किया गया। यह बड़ी दुःखद बात है। एक प्रशासनिक अधिकारी के सामने घटना घटी है। राजद चुप नहीं बैठेगी।

      उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर आगे जाएगें। जितना भी आंदोलन करना होगा, हम करेंगे। हमारी पार्टी किसी भी दल से कमजोर नहीं हैं। हर स्थिति का डटकर मुकाबला करेंगे।

      इस मौके पर नालंदा राजद के युवा जिला उपाध्यक्ष रणवीर रत्नाकर, युवा जिला महासचिव गोलु यादव, राजगीर प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव, सिलाव प्रखण्ड अध्यक्ष महफूज आलम, युवा नगर अध्यक्ष राजगीर सोनू यादव, साधु सरन यादव, बीरेंद्र यादव, बुलेट यादव, मुकेश यादव आदि आदि लोग उपस्थित थे। सबने एक साथ पुलिस उत्पीड़न के शिकार वनकर्मियों के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना और हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिए।

       

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!