अन्य
    Saturday, April 20, 2024
    अन्य

      राजद के राजगीर नगर अध्यक्ष ने युवती के साथ ऐसा किया कि सीधे गया जेल

      सुनिये वीडियो कि क्या कहती है पीड़िता…..

       “राष्ट्रीय जनता दल के राजगीर नगर के अध्यक्ष रफीक खान को उस वक्त जेल की हवा खानी पड़ गई, जब उनका मन मिजाज सफेदपोश नेता की तरह हो गया और एक बालिग युवती को बीच सड़क पर बाल पकड़कर दो-चार थप्पड़ लगा दिया……..”

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज (नीरज)। नालंदा जिले के राजगीर थाना क्षेत्रान्तर्गत मखदूम कुंड निवासी रफीक खान राजद के राजगीर नगर अध्यक्ष हैं और इनके द्वारा राजगीर थाना क्षेत्र के मखदूम कुंड निवासी एक 22 वर्षीया युवती खुशबू (काल्पनिक नाम) के फेसबुक आईडी से फोटो सेव कर रफीक खान के द्वारा अपने फेसबुक आईडी पर उस युवती के फोटो को पोस्ट कर बदनाम करने की कोशिश की जा रही थी।

      इस संबंध में पीड़ित युवती ने बताया कि वह अपने फेसबुक अकाउंट पर रक्षाबंधन के समय का एक फोटो अपलोड किया था, जिसे दिनांक 2 अक्टूबर 2018 को राजद के राजगीर नगर अध्यक्ष रफीक खान ने फोटो को सेव कर अपनी फेसबुक आईडी पर युवती के फोटो को बदनाम करने के उद्देश्य से अपलोड कर दिया। रफीक खान के द्वारा इस अपलोड फोटो पर बहुत सारे अभद्र कमेंट आने शुरू हो गए।rajgir rjd leader go to jail 4

      जब युवती ने इसकी शिकायत राजद के नेताओं से की तो उन लोगों के समक्ष रफीक खान अपने गलती को मानते हुए फेसबुक से फोटो को हटा लिया। इतना ही नहीं राजद के एक लोकल स्तर के नेता रणवीर कुमार रत्नाकर ने पीड़िता को कहा कि राजद के जिलाध्यक्ष हुमायूं अख्तर साहब से बात कर सकते हैं।

      जब पीड़िता ने राजद के जिलाध्यक्ष हुमायूं अख्तर से बात की तो अध्यक्ष ने स्पष्ट तौर पर कहा कि वह इसमें कुछ नहीं कर सकते। लेकिन लोकल नेताओं के सहयोग से उसने गलती मानकर फेसबुक से पोस्ट को हटा लिया था।

      लेकिन विगत 7 अक्टूबर को जब सुबह में युवती बाजार से सब्जी लेने आ रही थी तो राजद नेता का सूर इतना चढ़ गया कि उसने उस युवती को बाल पकड़कर भद्दी भद्दी गालियां देते हुए दो चार थप्पड़ जड़ दिया और इतना तक कह गया कि तुम्हें और तुम्हारे पूरे परिवार को जान से मार कर फेंक दूंगा।

      इसके बाद युवती किसी तरह से जान बचाकर घर आई और इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी। इस पर उसकी मां बोली कि किसी काम से बिहारशरीफ जा रही हूं, आने के बाद थाना में सूचना देंगे।

      बकौल पीड़िता, पुनः 8 अक्टूबर को जब उसकी मां और बहन सुबह में मॉर्निंग वॉक कर रही थी तो उसी समय एक युवक राजगीर गेस्ट हाउस के पीछे कब्रिस्तान के पास  बदतमीजी करने लगा।

      इसके बाद जब उसकी बहन हल्ला करने लगी। इतना ही में कुछ लोगों ने आकर उसे पकड़ कर पीटने लगे। इन सारी घटना के पीछे उसी राजद के नगर अध्यक्ष रफीक खान का हाथ है।

      इन सारी बातों की जानकारी पीड़िता ने राजगीर थाने में दी। जिसके बाद राजगीर थाना पुलिस ने लिखित शिकायत के आधार पर उस राजद नेता को दबोच कर जेल भेज दिया। rajgir rjd leader go to jail 1 rajgir rjd leader go to jail 2

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!