अन्य
    Thursday, April 25, 2024
    अन्य

      राजगीर में हाइवा से कुचलकर स्नातक छात्रा की दर्दनाक मौत

      accidentनालंदा (राम विलास)। बुधवार को दोपहर एक स्नातक छात्रा लक्ष्मी कुमारी की हाइवा से कुचलकर मौत  हो गयी। मृतका राजगीर थाने के नईपोखर के भीम सिंह की सबसे छोटी पुत्री थी।

      यह ह्रदय विदारक घटना राजगीर-बिहार शरीफ मुख्य मार्ग में पंडितपुर गांव के पास हुई है। मृतका अपने रिश्तेदार दिव्यांसु के  साथ बाइक से अपनी घर लौट रही थी। इसी दौरान उसकी बाइक हाइवा के चपेट में आ गयी और लक्ष्मी वाइक से फेंका गई और हाइवा के नीचे  आ गई।

      चश्मदीद बताते हैं कि  मृतका के  हाथ और सिर बुरी तरह कुचला गये थे। घटना की सूचना  मिलते ही  डी एस पी संजय कुमार घटना स्थल पर पहुचे। उनके निर्देश पर थानाध्यक्ष  उदय शंकर ने शव को उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहार शरीफ भेज दिया।

      जानकारी के मुताबिक कालेज के काम से वह वाइक से बिहार शरीफ गयी थी। इस सड़क हादसे के बाद नईपोखर गांव में मातम छा गया है। घर के परिवार दहाड मार कर रो रहे हैं। परिवार के सदस्यों का बुरा हाल है। हर आने जाने वालों के आंख से आंसू छलक रहे हैं ।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!